Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स के प्रांगण में पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स के प्रांगण में ग्रह विज्ञान संकाय द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अनेकों छात्राओ ने प्रतिभाग किया तथा मनमोहक पोस्टर बनाएं ।

हर वर्ष ११ अक्टूबर २०२० को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया जाता है बालिका दिवस के आयोजन का मूल उद्देश्य बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है.

सालों से चली आ रही बाल विवाह प्रथा ,दहेज और कन्या भ्रूष हत्या जैसी रुढ़िवादी प्रथाएं काफी प्रचलित हुआ करती थी आधुनिक युग में लड़कियों को उनके अधिकार देने और उनके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कई प्रयास किये जा रहे हैं.

बालिकाओं को समान अधिकार दिलवाना तथा बालक तथा बालिकाओं में असमानता को खत्म करना हैं। इस उपलक्ष पर प्राचार्य डॉक्टर सचिन गोयल ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया 

उन्हें संदेश दिया कि हमारा महाविद्यालय सदैव से छात्राओं को उनके समान अधिकार प्रदान करता तथा उन्हें आगे बढ़ने का मौका देता है तथा बालिकाओं का समाज के विकास में अत्यधिक महत्वपूर्ण योगदान है

जब एक छात्र शिक्षित होता है तो वह अकेला शिक्षित होता है परंतु जब एक छात्रा शिक्षित होती है तब वह एक घर नहीं बल्कि दो घरों को शिक्षित करती है जिस घर बेटी होती है वह घर स्वर्ग समान होता है

इस आयोजन को सफल बनाने में ग्रह विज्ञान विभाग अध्यक्ष श्रीमती नीतू गुप्ता, स्वाति ,पिंकी,विपाशा, ज्योती विन्शु ,गुँजन, मानसी अरोरा , नूपुर ,संकेत जैन , सौरभ शर्मा, कमर राजा एकता मित्तल, सपना , सोनम ,आकांशा, गरिमा आदि का योगदान रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + eight =