Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

युवक लापता-गाड़ी में डीजल भरवाने गया था

मुज़फ्फरनगर। नेशनल हाईवे ५८ पर गांव के बाहर एक युवक अपनी गाड़ी में डीजल भरवाने गया था मगर घन्टो बाद भी जब युवक घर नही पहुंचा तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ युवक की खोज की, मगर युवक की जगह उसकी गाड़ी तो गांव के बाहर जंगल में मिल गई

लेकिन युवक गायब था अपरहरण की आशंका के चलते उसकी तलाश में ग्रामीण और सूचना पर पहुंची पुलिस रात्रि तक जंगलों की ख़ाक छानती रही मगर देर रात्रि तक भी युवक का कोई अता पता नही चल सका ,बताया जा रहा है की कुछ दिनों बाद ही युवक की शादी भी होने वाली थी।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जनपद के नेशनल हाईवे ५८ पर स्थित गांव शेर नगर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव का ही भोला पुत्र जगदीश अपनी गाड़ी में हाईवे पर डीजल भरवाने गांव के बाहर गया था लेकिन घन्टो बीत जाने के बाद भी जब युवक गांव नही लौटा तो परिजनों में युवक को लेकर चिंता हुई। जिसके चलते परिजन गांव के ही रुकमेश, राजकुमार,आदि गांव के लोगों के साथ गांव के बाहर स्थित पैट्रोल पम्प पर भोला को तलाशने निकले

लेकिन गांव और हाईवे के बीच जंगल में भोला न मिलकर उसकी गाड़ी खड़ी मिली जिस पर ग्रामीणों को कुछ सन्देह हुआ और आस पास तलाशने के बाद भी जब भोला नही मिला तो परिजनों ने अन्य ग्रामीणों के साथ ही स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दे दी।

गांव के बाहर गांव के युवक की अपरहरण की सूचना मिलते ही सैंकड़ों ग्रामीण और स्थानीय पुलिस के साथ ही एस पी सिटी सतपाल अंतिल, सीओ नई मंडी धनंजय कुशवाह, थाना प्रभारी नई मंडी दीपक चतुर्वेदी, एस ओ जी टीम एंव डॉग स्क्वैड सहित भारी पुलिस फ़ोर्स मोके पर पहुँच गई। पुलिस फ़ोर्स के साथ ही सैंकड़ों ग्रामीण देर रात्रि तक भी गायब युवक को तलाशते रहे मगर सफलता नही मिली

ग्रामीणों का कहना था की गायब युवक गांव गांव अपनी गाड़ी में गुड़ शक्कर बेचने का कम करता था तथा इसी महीने युवक की शादी भी होने वाली थी।उधर जब इस सम्बन्ध में एस पी सिटी से बात की गई तो उन्होंने बताया की मामला की जाँच पड़ताल चल रही है और युवक को जल्द ही शकुशल बरामद कर लिया जायेगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − fifteen =