फिल्मी चक्कर

प्रभास की लोकप्रियता की नहीं है कोई सीमा, प्रशंसकों ने ‘साहो’ को भोजपुरी में डब करने की रखी मांग

प्रभास हमेशा दमदार परफॉर्मेंस के साथ अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते आये हैं और हर बार अपने प्रशंसकों के लिए कुछ नया पेश करना सुनिश्चित किया है। अभिनेता हमेशा किसी भी एक्शन फिल्म के लिए हर निर्देशक की पहली पसंद रहे है और साथ ही वह अब एक सर्वोत्कृष्ट बॉलीवुड हीरो बन गए है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म साहो को बेहद सरहाया गया था और बॉक्स ऑफिस हिट साबित हुई थी।

प्रभास ने अपनी खूबसूरत फिसिक का सबसे अच्छा उपयोग करते हुए साहो में सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस में से एक दी है, जिसमें अभिनेता ने श्रद्धा कपूर के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। देश के कोने-कोने में उपस्थित प्रशंसकों के साथ, फैंस ने एक्शन से भरपूर इस फिल्म के लिए भोजपुरी डब की मांग शुरू कर दी है। फिल्म को इससे पहले हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज़ किया गया था। अब, यह मांग इस बात की गवाही है कि ज़ोन, भाषाओं और भौगोलिक क्षेत्रों से परे, उनकी लोकप्रियता कितनी विशाल है।

हाल ही में, फ़िल्म को जापान में रिलीज़ किया गया था जहाँ दर्शकों ने अपने पसंदीदा एक्शन सुपरस्टार पर बेशुमार प्यार की बरसात की थी। अभिनेता को साहो के लिए हर तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है जो थमने का नाम नहीं ले रही है। 

प्रभास ने हमेशा अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकल कर काम किया है और हमेशा अपनी सभी फिल्मों के प्रति समर्पित रहे हैं। जब फैंस और फैन फॉलोइंग की बात आती है तो इसकी कोई सीमा नहीं है और इस आंकड़े में हर दिन इज़ाफ़ा देखने मिल रहा है।

प्रभास जल्द नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही फ़िल्म में नज़र आएंगे, जो पैन-वर्ल्ड रिलीज होगी।  

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × two =