Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नगर में धूमधाम के साथ मना होली पर्व, मोहल्लों में डीजे लगाकर युवाओं ने जमकर डांस किया

2 Min 4 |मुजफ्फरनगर। जिलेभर में होली का उल्लास देखने को मिला। होली पर टोली बनाकर युवाओं ने जमकर मस्ती की तो वहीं रंगपर्व पर हर्षाल्लास के साथ गुलाल-अबीर उड़ाकर सबने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। त्योहार की मस्ती शांति के साथ चलती रही।

प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने भी विभिन्न स्थानों पर होली मिलन कार्यक्रमों में भाग लिया व पार्टी कार्यकर्ताओं को हर्षोल्लास के पर्व होली की शुभकामनाएं दी। वहीं दूसरी ओर डीएम आवास पर भी होली पर्व मनाया गया। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने डीएम आवास पर पहुंचे गणमान्य लोगों को होली की शुभकामनाएं दी।
होली पर हुलियारों की टोली गली-गली घूमकर रंग-गुलाल उड़ाते हुए, हर किसी को रंगो की शुभकामनाएं देते, अबीर-गुलाल लगाकर एक दुसरे को गले लगाते हुए आगे जाती रही। दुसरी ओर विभिन्न मोहल्लों में डीजे लगाकर युवाओं ने जमकर डांस किया और एक दुसरे पर रंग-गुलाल उडाते दिखे।

साथ ही एक दुसरे घर जाकर लोगों ने होली पर्व की शुभकामनाएं दी और गुझिया व मिठाईंओ का स्वाद चखा। होली के पर्व को मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने पुरे जनपद में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौकस रखी। कहीं से कोई दुर्घटना या तनातनी की सूचना नहीं मिली। शुक्र रहा कि दोपहर तक त्योहार शांति से गुजरा।
होली की शुभकामनाएं देने लिए सोशल मीडिया सशक्त माध्यम साबित हुआ। लोग वट्सएप पर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते रहे। साथ ही रंग-बिरंगे पोस्टर और अपने शब्दों के माध्यम से पर्व की खुशियां जाहिर की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + nineteen =