खतौली गंगनहर मे युवक का शव मिलने से मचा हडकंप
खतौली। गंगनहर मे युवक का शव बहता देख ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। देखते ही देखते दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार आज सुबह के समय खतौली गंगनहर मे युवक का शव बहता देख गंगनहर मे नहा रहे एवं अपने पशुओ को नहला रहे ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया।
ग्रामीणो ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गंगनहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया।
लेकिन शव की पहचान नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

