48 घंटों में छेड़छाड़ का तीसरा मामला: सरेआम महिला और किशोरी की पिटाई होती रही और भीड़ तमाशबीन
संग्राम पुर थाना क्षेत्र के भवसिंह पुर निवासी एक किशोरी को गांव के दो लोग मिलकर अश्लील हरकत किए और उसके साथ दुराचार की कोशिश की। किशोरी किसी तरह जान बचाकर भाग निकली। घर आकर अपने मां से आप बीती बताई। बिटिया की बात सुनकर मां बिटिया को लेकर थाने पहुंची और रो रोकर अपनी अस्मत बचाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई।
पुलिस ने शिकायत सुनकर पीड़िता को वापस कर दिया। थाने से चंद कदम चलते ही गांव के तीन लोग मिले और उसके ऊपर टूट पड़े और जमकर पिटाई की।
सरेआम महिला और किशोरी की पिटाई होती रही और भीड़ तमासबीन रह गई। परिजन अचेत अवस्था में दोनो को स्थानीय अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर दोनों को जिला चिकित्सालय भेज दिया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
जनपद में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि सरकार की मिशन शक्ति और बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के अभियान पर दबंग भारी पड़ रहे हैं। बीते 48 घंटों में छेड़छाड़ का तीसरा मामला प्रकाश में आया है।
