वैश्विक

Australia में फिर 15 दिन में हुई तीसरी घटना -मंदिर में तोड़फोड़, खालिस्तानी समर्थकों का हाथ

Australia में एक बार फिर से मंदिर में तोड़फोड़ की खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक, खालिस्तान समर्थकों ने मेलबर्न के अल्बर्ट पार्क में स्थित हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की है. इस मामले को लेकर विक्टोरिया पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों की तलाश शुरू कर दी गई है. इसके लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है.

Australia में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ का तीसरा मामला है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विक्टोरिया राज्य में पखवाड़े भर के भीतर तीसरे मंदिर में तोड़फोड़ हुई है. मेलबर्न के अल्बर्ट पार्क में इस्कॉन मंदिर के प्रबंधन ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर परिसर में तोड़फोड़ की गई और दीवारों पर हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लिखे गए हैं. माना जा रहा है कि इन घटनाओं के पीछे खालिस्तानी समर्थकों का हाथ है. इस्कॉन मंदिर के भक्त दास ने कहा कि हम सभी इस घटना से हैरान हैं. ऐसे हमले करके पूजा स्थल का अपमान किया गया है.

इससे पहले, 16 जनवरी को खालिस्तान समर्थकों ने ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिर पर भारत-विरोधी बातें लिखी थीं. साथ ही उसे नुकसान पहुंचाया था. विक्टोरिया में सप्ताह भर के भीतर हिंदू मंदिर को क्षति पहुंचाने की यह दूसरी घटना थी. कार्रुम डॉन्स में स्थित ऐतिहासिक श्री शिव विष्णुमंदिर को नुकसान पहुंचाया गया. मंदिर को क्षति पहुंचाए जाने की यह बात उस वक्त सामने आई, जब तमिल हिंदू समुदाय के तीन दिन लंबेत्योहार थाई पोंगल पर दर्शन के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे. वहीं, 12 जनवरी को मेलबर्न स्थित स्वामीनारायण मंदिर पर भारत-विरोधी बातें लिखी गईं और असामाजिक तत्वों ने वहां पर तोड़फोड़ की थी.

संसद के फेडरल मेंबर जोश बर्न्स ने कहा कि अल्बर्ट पार्क में हरेकृष्ण मंदिर पर घृणित हमले के बारे में जानकर आज मैं स्तब्ध रह गया. हाल के हफ्तों में मेलबर्न में हिंदू पूजा स्थलों के खिलाफ बर्बरता की यह तीसरी घटना है. वहीं, इस्कॉन मंदिर के भक्त शिवेश पांडे ने कहा कि विक्टोरिया पुलिस पिछले दो हफ्तों में शांतिपूर्ण हिंदू समुदाय के विरोध में अपना नफरत भरा एजेंडा चलाने वालों के खिलाफ कोई निर्णायक कार्रवाई करने में विफल रही है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + four =