वैश्विक

Australia: 90 सेकंड की लड़ाई के दौरान सीने में मार दिया चाकू

Australia के गोल्ड कोस्ट में, एक 26 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. उसे एक पब (बार) में हुई केवल 90 सेकंड की लड़ाई के दौरान सीने में चाकू मार दिया गया था. मरने वाले की पहचान 26 साल के डायलन मैकपेडेन के रूप में हुई है.

उसके दोस्‍तों और परिवार के लोगों ने बड़े दुख के साथ श्रद्धांजलि दी है. डायलन को खुशमिजाज और प्‍यारा दोस्‍त कहते हुए दोस्‍तों ने उसे आखिरी सलाम कहा है. डायलन नेरांग का रहने वाला था. पुलिस ने उसकी हत्‍या के आरोप में एक युवक को हिरासत में ले लिया है.

Australia सोशल मीडिया पर आई खबराें के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 10.15 बजे एक व्यक्ति को चाकू मारे जाने की खबर मिलने के बाद आपातकालीन सेवाएं लोकल बार और पब आरक्यू के टैवर्न में पहुंचीं थीं. सीने पर एक इंच चौड़े चाकू के घाव के बाद उस व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश वहां पहुंचने के एक घंटे के भीतर ही उसकी मौत हो गई.

हमले से कुछ दिन पहले, मैकपेडेन ने फेसबुक पर अपना उत्साह व्यक्त किया था. उन्होंने लिखा, “हां, आज का दिन डांस करने जैसा लगता है.” मैकपेडेन की मौत पर दोस्तों ने गहरा शोक जताया है. दोस्‍तों ने लिखा है कि उसका जीवन इतने हिंसक तरीके से खत्‍म हुआ. एक अन्‍य दोस्‍त ने उसे मिलनसार और दिल का अच्‍छा कहते हुए हत्‍यारे के लिए कड़ी सजा की मांग की है.

क्वींसलैंड पुलिस के जासूस सार्जेंट मार्क प्रॉक्टर ने कहा कि चाकूबाजी की यह घटना युवाओं के लिए बड़ा सबक है, चाकू के एक वार से कई जिंदगियां प्रभावित होती हैं. मैकपेडेन की हत्‍‍‍‍या की जांच शुरू हो चुकी  है और घटनास्‍थल पर फोरेंसिक टीम ने कई सबूत जमा किए हैं.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =