वैश्विक

यूक्रेन विमान को गिराए जाने के जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाना चाहिए-हसन रूहानी

विमान गिराए जाने के मामले में ईरान ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। ईरान की न्यायपालिका ने बताया है कि इस मामले में कुछ गिरफ्तारियां की गई हैं। समाचार एजेंसी एपी के हवाले से यह खबर आई है। गत आठ जनवरी को ईरान ने गलती से अपनी मिसाइल से तेहरान से उड़ान भरने वाले यूक्रेनी विमान को मार गिराया था। इसमें 176 लोगों की मौत हो गई थी। ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि मामले की जांच के लिए विशेष अदालत का गठन किया जाना चाहिए।

Imageईरान ने शुरुआत में यह गलती स्वीकार नहीं की थी, लेकिन बाद में उसने मान लिया था कि यह गलती उनसे ही हुई है। ईरान पर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का दबाव बनाया जा रहा है। इस घटना के बाद ईरान अपने घर में भी घिरता जा रहा है। हादसे में 82 ईरानी नागरिक भी मारे गए थे।

ईरान के नागरिक अपनी ही सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। इस वजह से भी ईरान पर कार्रवाई का दबाव बनता जा रहा है। यूक्रेन, कनाडा, स्वीडन समेत पांच देशों ने गुरुवार को लंदन में इस संबंध में बैठक करने का फैसला किया है। इन पांच देशों के नागरिक भी उस विमान में सवार थे। ये देश बैठक में यात्रियों के परिजनों के लिए हर्जाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर चर्चा करेंगे। 

ईरान की न्यायपालिका के प्रवक्ता घोलमहुसैन इस्माइली के मुताबिक न्यायपालिका ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20988 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =