मानवीय त्रुटि के कारण गलती से मार गिराया था यूक्रेनी विमान: हसन रूहानी
ईरान ने आखिरकार कबूल कर ही लिया कि उसकी सेना ने गलती से यूक्रेनी यात्री विमान बोइंग 737 को मार गिराया था। इस विमान में 176 लोग सवार थे जिनकी मौत हो गई थी। सेना ने बयान जारी कर इसे मानवीय भूल करार दिया।
यह घटना ऐसे समय पर हुई थी जब ईरान ने इराक में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमला किया था।अमेरिका और कनाडा ने खुफिया जानकारी के हवाले से कहा था कि ईरान ने विमान को गिराया है।
विमान ने यू्क्रेन की राजधानी कीव के लिए उड़ान भरी थी। जिसमें 167 यात्री और विभिन्न देशों के नौ क्रू सदस्य शामिल थे। अधिकारियों के अनुसार विमान में 82 ईरानी, लगभग 63 कनाडियन और 11 यूक्रेनियन सवार थे।
در نهایت تأسف و بنا بر اعلام ستاد کل نیروهای مسلح، خطای انسانی و شلیک اشتباه پدافند سپاه موجب سقوط هواپیمای اوکراینی و قربانی شدن ۱۷۶ انسان بیگناه شده است. تحقیقات تکمیلی برای شناسایی و پیگرد قانونی کلیه علل و مسببین این فاجعه بزرگ و اشتباه نابخشودنی ادامه دارد. #PS752 pic.twitter.com/LOs2fyEpRt
— حسن روحانی (@Rouhani_ir) January 11, 2020
BREAKING: #IRAN admits shooting down the Ukrainian Airplane says human error, accidental, the plane turned toward an IRGC military base.#IranPlaneCrash
— Farnaz Fassihi (@farnazfassihi) January 11, 2020
विमान ने तेहरान के इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यूक्रेन की राजधानी कीव के बोर्यस्पिल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे लिए उड़ान भरी थी। ईरानी अधिकारियों ने पहले दावा किया था कि इस दुर्घटना का कारण तकनीकी खामी थी।
Breaking: In a statement, Iran’s General Staff of the Armed Forces took responsibility for #IranPlaneCrash, called it a “human error” and apologized for mistakenly shooting the plane by IRGC forces. Also promised to make proper changes to make repeating such errors impossible. pic.twitter.com/xkkZegV1xm
— Omid Memarian (@Omid_M) January 11, 2020
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के प्रवक्ता रजा जाफरजादेह ने बताया था कि यह विमान तेहरान के दक्षिण पश्चिमी इलाके में दुर्घटना का शिकार हुआ। जांचदल और बचाव कर्मी दुर्घटनास्थल पर पहुंचें तब उन्हें कोई भी जिंदा नहीं मिला।
सेना के बयान को लेकर ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा, ‘सशस्त्र बलों की आंतरिक जांच से निष्कर्ष निकला है कि मानवीय त्रुटि के कारण गलती से यूक्रेनी विमान को मिसाइल ने निशाना बनाया। जिसके कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और 176 लोगों की जान चली गई। इस त्रासदी और अक्षम्य गलती की जांच जारी रहेगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा।’