एंटरटेनमेंट की आड़ में हिंसा को उकसाने वालों को जेल में डाला जाए-कंगना रनौत
गणतंत्र दिवस पर किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा को लेकर कंगना रनौत ताबड़तोड़ ट्वीट कर रही हैं. बता दें कि अब कंगना ने बॉलीवुड पर अपनी भड़ास निकाली हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि बॉलीवुड में एंटरटेनमेंट की आड़ में आतंकवाद और हिंसा को उकसाया जा रहा है.
Sick and tired of riots and blood bath almost every month , Delhi, Bangalore and now again Delhi #दिल्ली_पुलिस_लठ_बजाओ #RedFort pic.twitter.com/pWhXtOrqkx
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 26, 2021
कंगना ने एक ट्वीट को टैग करते हुए लिखा है कि, “ यह बॉलीवुड के लिए गंदगी है जिसे तुरंत साफ किए जाने की जरूरत है. मनोरंजन की आड़ में छिपकर आतंकवाद और हिंसा को उकसाने वालों को जेल में डाल दिया जाना चाहिए.
I did my best to avoid this but I failed…. I may be a spec in the scheme of things but my failure is enormous…. at least it feels like that …. my head hangs in shame. I could not protect the integrity of my nation. I am no one still I am everyone ..and I am a failure today. https://t.co/ymoL1BnFMj
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 27, 2021
अगर इस देश में लॉ एन ऑर्डर का एक कोटा भी बचा है, तो ये दीमक भारत की हड्डियों को खा रहे हैं.”
This is the gandagi for bollywood needs to be cleaned immediately. Slyly hiding behind the garb of entertainment and provoking terrorism and violence, put them in jail if there is even an iota of law n order left in this country these termites are eating away the bones of Bharat. https://t.co/TZ66TKub86
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 27, 2021
पहले कंगना रनौत ने दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर परेड में हुए हंगामें को लेकर अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पर भी निशाना साधा था.
उन्होंने ट्वीट में एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें लाल किले पर एक प्रदर्शनकारी झंडा फहराता दिखाई दे रहा था. इस तस्वीर के हवाले से कंगना ने प्रियंका और दिलजीत से सवाल करते हुए ट्वीट किया था-
आपको इसे समझाने की ज़रूरत है दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा. सारी दुनिया आज हम पर हंस रही है. यही चाहिए था न तुम लोगों को. मुबारक हो.”
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1354002309974532096?s=20

