आकाशीय बिजली गिरने से मकान में हजारों का नुकसान
मुजफ्फरनगर। बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति के मकान की दीवार मे दरार पड गई तथा घरेलू उपकरणो का नुकसान हो गया।बीती देर रात अचानक आई बारिश तथा आकाशीय बिजली गिर जाने से उक्त व्यक्ति के मकान की दीवार मे दरार पड गई।
बताया जाता है कि इस हादसे से घर मे रखे इलैक्ट्रानिक उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए।इस बारिश के बीच ही आकाशीय बिजली गिरने से शहर के मिमलना रोड़ पर गरीब परिवार का हजारों रुपये का नुकसान हो गया।
बिजली गिरने से मकान की दीवार में दरार तक आ गयी। मिमलना रोड़ निवासी रिजवान ने बताया कि उसके घर मे बिजली के उपकरणों के सामान का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इंवर्टर बेट्रा बिजली बोर्ड मीटर सहित हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। लोकडाउन की स्थिति में घरों में खाने को राशन तक नही।
ऐसे में अगर गरीब का नुकसान हो जाये तो उसकी हालत खराब हो जाती है। दूसरी और यह बारिश किसानों को लगातार आर्थिक संकट की ओर धकेल रही है लगातार बारिश होने के कारण किसानों की फसलों को अभी तक बड़ा नुकसान हो चुका है
अभी किसानों को सरकार की ओर से किसी भी तरह की राहत देने की तैयारी नहीं की गई है हालांकि प्रशासनिक स्तर पर जनपद में ओलावृष्टि और अतिवृष्टि के कारण फसलों को पहुंचे नुकसान का आकलन कराया जा रहा है
