हैंडपंप के हत्थे से सिर कुचलकर की पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार
मंसूरपुर। मन्दबुद्धि युवक ने अपने पिता पर नल की हत्थी से प्रहार कर हत्या कर डाली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नावला में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक मंदबुद्धि युवक ने चारपाई पर सो रहे अपने पिता पर नल्के की हत्थी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।
सुबह सुबह हुई इस हत्या से पडौसी व ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मंसूरपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक मनोज चौहान ने बताया कि क्षेत्र के गांव नावला निवासी ७० वर्षीय मेहरबान पुत्र फखरुद्दीन सवेरे रोजा रखने के लिए सेहरी में उठा था सहरी खाने के उपरांत मेहरबान ने नमाज पढ़ी और फिर अपनी चारपाई पर जाकर सो गया जब मेहरबान गहरी नींद सो रहा था
तो उसके करीब ३५ वर्षीय पुत्र रिहान मंदबुद्धि ने घर में ही रखी नल की हत्ती से उसके सिर पर तेज प्रहार कर दिया रिहान ने मेहरबान के सिर पर कई अन्य वार किए जिससे मौके पर ही मेहरबान की मृत्यु हो गई। बता दें कि जब परिजनों ने मेहरबान को चारपाई पर लहूलुहान अवस्था में देखा तो उन्होंने शोर मचा दिया सवेरे ही गांव में हत्या होने से सनसनी फैल गई
और आज पड़ोस के काफी ग्रामीण मेहरबान के घर इकट्ठा हो गए परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी थोड़ी ही देर में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी जांच में हत्यारोपी रिहान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया
इसी बीच परिजनों ने रिहान के मंदबुद्धि होने का हवाला देते हुए किसी भी प्रकार की कार्यवाही से इंकार कर दिया। इस संबंध में पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामला हत्या का होने की वजह से पुलिस की ओर से इस मामले में हत्यारोपी मंदबुद्धि रिहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया
रिहान को गिरफ्तार करने के साथ ही घर से आला ए कत्ल नल की हत्ती को भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी।
