Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

महिला सहित तीन की सड़क हादसे में मौत

5 9 |मुजफ्फरनगर। मोरना के निकट पिकअप जीप द्वारा मोपेड में टक्कर मार देने से मां बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। हादसे का शिकार हुए लोग सिखेडा थाना क्षेत्र के गांव निराना से भोपा क्षेत्र के गांव करहेडा जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रूप से घायलों को उपचार हेतु मोरना चिकित्सालय पहुंचाया जहां तीनों की मौत हो गयी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मृतकों के परिजनों को जानकारी दे दी है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दोपहर मुजफ्फरनगर की ओर से जा रही एक पिकअप जीप में मोरना चीनी मिल के सामने एक मोपेड में टक्कर मार दी। मोपेड पर एक युवक, महिला व बच्ची सवार थे। हादसे में तीनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद जीप का चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार हेतु मोरना चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतकों में मां बेटी व एक अन्य शामिल है। ग्रामीणों की मदद से पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ के दौरान मृतकों की शिनाख्त गांव करहेडा निवासी इरफान पुत्र अनीस, अफसाना पत्नी उम्मेदा व शिफा पत्नी उम्मेद के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के इस दुखद हादसे से अवगत करा दिया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − one =