Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गृह क्लेश के चलते महिला ने बेटी सहित खाया जहर

उपचार के दौरान दोनों माँ बेटी की मौत परिजनों में मचा कोहराम।।1 13 |
मुजफ्फरनगर/मंसूरपुर । जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना मंसूरपुर अंतर्गत गांव नरा में एक महिला ने ग्रह कलह के चलते अपनी ७ वर्षीय पुत्री के साथ खाया जहर, महिला के जहर खाने की सूचना पर आस पड़ोस के लोग पहुंचे मोके पर जहां दोनों माँ बेटी को लेकर जिला अस्पताल भागे वहीं घटना की सूचना थाना मंसूरपुर पुलिस को भी दी गई। उधर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों माँ बेटी की हुई दर्द नाक मौत दोनों की मौत से ग्रामीणों में फैली सनसनी ।

तो वहीं एक साथ दो मौतों से परिवार में भी मचा हड़कम्प।मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप। महिला की सुबह पति के साथ किसी बात को लेकर हुई थी बहस पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया । दोनों मां बेटी की पहचान ग्राम नरा की मीनू शर्मा पत्नी सुनील शर्मा व उसकी पुत्री ७ वर्षीय खुशी के रूप में हुई है । पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की दोनों मां बेटी ने जहर का सेवन किया गया था जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल भर्ती कराया गया था जहां मीनू शर्मा व् उसकी पुत्री की उपचार के दौरान मौत हो गई है । मृतका के परिवार जन मृतका के पति पर जहर देने का आरोप लगा रहे हैं उक्त प्रकरण में पंचायत नामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही जारी है।। थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नरा की घटना।।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − two =