उत्तर प्रदेश

चाकूबाजी की घटना में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल

आजमगढ़ जिले में सोमवार को बाइक सवार तीन युवकों पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकूबाजी की इस घटना में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीनों को तत्काल जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया जहां दो की मौत हो गई। वहीं तीसरा अभी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

घटना के पीछे का कारण मुखबिरी की आशंका को बताया जा रहा है। कई थानों की फोर्स के साथ एसपी सुधीर कुमार सिंह मौके पर पहुंच चुके हैं।

जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के चकिया हुसैनाबाद गांव निवासी असमर(23) पुत्र अशरफ ने सोमवार को दिन में लगभग 11 बजे अपने दो साथियों काजिम(25) पुत्र फहीम और मुशीर(22) पुत्र असलम के साथ गांव में बाइक से दो-तीन चक्कर लगाए।

इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने अपने साथियों के साथ इन तीनों पर चाकू से हमला बोल दिया।

चाकू लगने से बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही असमर के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में पुलिस को सूचना देने के साथ ही तीनों को लेकर परिजन जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल पहुंचे।

यहां कुछ ही देर बाद असमर व काजिम की मौत हो गई। वहीं मुशीर का इलाज चल रहा है। उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी होते ही कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ एसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी पंकज पांडेय मौके पर पहुंच गए।

हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है। ग्रामीणों के अनुसार घटना के पीछे मुखबिरी की आशंका प्रमुख कारण है। वहीं पुलिस अभी इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से बच रही है। एसपी का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 13 =