वैश्विक

‘टूअर ऑफ ड्यूटी’: आम नागरिकों को भी सेना में शामिल होकर देश सेवा का मौका

भारतीय सेना आम नागरिकों को भी सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का मौका देने पर विचार कर रही है। सेना देश के आम नागरिकों के लिए तीन साल की ‘टूअर ऑफ ड्यूटी’ के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। अगर प्रस्ताव मंजूर हो गया तो यह देश के इतिहास में एक बड़ा कदम होगा।

सेना के एक प्रवक्ता ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि ऐसे प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है जिसके तहत आम नागरिकों को भी देश की सेवा के लिए सेना ज्वाइन कर तीन साल की टूअर ऑफ ड्यूटी का मौका मिल सकेगा। भारतीय सेना देश के प्रतिभाशाली युवाओं अपने साथ शामिल करना चाहती है।

मौजूदा वक्त में शॉर्ट सर्विस कमीशन के जरिए सेना ज्वाइन करने वालों को कम-से-कम 10 वर्ष की नौकरी करनी होती है। सेना में इससे कम अवधि की ड्यूटी का प्रावधान अभी नहीं है।

सूत्रों ने बताया कि सेना के शीर्ष अधिकारी अल्प सेवा कमीशन के प्रावधानों की भी समीक्षा कर रहे हैं, ताकि इसे युवाओं के लिए ज्यादा आकर्षक बनाया जा सके। भारतीय सेना को सालों से अधिकारियों की कमी हो रही है और इसलिए वह कमीशन में बदलाव का काम जल्द करना चाहती है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20852 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =