Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक सम्पन्न, व्यापारियों को खट्टे मीठे सभी प्रकार के अनुभव हुए: अशोक कंसल

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई की एक बैठक गांधी वाटिका गांधी कॉलोनी में नगर अध्यक्ष अजय सिंघल की अध्यक्षता एवं नगर महामंत्री प्रवीण खेड़ा के संचालन में आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक कंसल ने कहा कि काफी लंबे समय तक कोरोना काल चला तथा व्यापारियों को खट्टे मीठे सभी प्रकार के अनुभव हुए एवं व्यापारियों ने अपने अपने स्तर से कोरोना काल में अनेक सामाजिक कार्य किए।

कंसल ने कहा कि नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल वीरपाल निर्वाल का स्वागत कार्यक्रम ११ जुलाई २०२१ सायं ४ः०० बजे दर्पण बैंकट हॉल में रखा गया है।

इस कार्यक्रम में पूरे जनपद के व्यापारी आमंत्रित रहेंगे। नगर अध्यक्ष अजय सिंघल ने कहा कि नगर में व्यापार मंडल को सक्रिय करने के लिए लगातार व्यापारिक एसोसिएशन के अध्यक्षों से भेंट की जा रही है तथा व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याएं ज्ञापन के माध्यम से एवं पत्र के माध्यम से समय-समय पर उठाता रहता है।

बैठक के अंत में वरिष्ठ व्यापारी नेता राजकुमार नरूला की माता एवं तहसील खतौली के महामंत्री दिनेश कुमार जैन की मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए २ मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की की गई। बैठक को जिला अध्यक्ष अशोक कंसल, नगर अध्यक्ष अजय सिंघल, प्रदेश मंत्री सुनील तायल, संयुक्त प्रचार मंत्री सुलखन सिंह नामधारी ,जिला महामंत्री श्याम सिंह सैनी ने भी संबोधित किया।

बैठक में मुख्य रूप से दिनेश बंसल ,विजेंद्र धीमान, ओमप्रकाश धीमान ,वीर राहुल शर्मा, हर्षवर्धन बंसल ,मनोज गुप्ता ,रोशनी पांचाल ,संजय मित्तल ,हरीश गुप्ता ,श्रवण अग्रवाल, धर्मपाल कपूर, अमित मित्तल, पवन छाबड़ा ,संजय मदान ,विक्की चावला ,मोहम्मद नदीम, विजय वर्मा, विकास अग्रवाल ,नितिन जैन ,यश कपूर ,कशिश गोयल, विशाल वर्मा, अंकित गर्ग ,दीपक गोयल, शोभित गुप्ता ,विकास गुप्ता, अजय गुप्ता , मनीष बंसल, गोपाल कुमार ,हरीश अरोरा आदि ने बैठक में भाग लिया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21384 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =