Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बुढ़ाना के वोटिंग केंद्र पर जाने को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं व विपक्ष के बीच विवाद, पुलिस ने विपक्ष पर भांजी लाठी

मुजफ्फरनगर। सुबह से चल रही तनानतनी के बीच शनिवार को बुढाना ब्लॉक पर ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर बीजेपी व विपक्ष में नोकझोंक हो गई। बुढ़ाना के वोटिंग केंद्र पर जाने को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं व विपक्ष के बीच विवाद छिड़ गया।

देखते ही देखते बीजेपी कार्यकर्ताओं व विपक्ष कार्यकर्ताओं में मारपीट शुरु हो गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे विपक्ष के लोगों पर लाठी भांजी। इस दौरान सत्ताधारी व विपक्ष आमने सामने खड़े होकर कर नारेबाजी करते रहे और हंगामा अभी भी जारी है।

बुढाना ब्लॉक में संयुक्त विपक्ष के नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में पुलिस प्रशासन द्वारा फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया तो बीजेपी और विपक्ष के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए और जमकर नारेबाजी की

मुजफ्फरनगर। जनपद के बुढाना ब्लॉक में प्रमुख पद के चुनाव को लेकर जमकर घमासान हुआ। बुढ़ाना के वोटिंग केंद्र पर जाने को लेकर विवाद के बीच भाजपा विधायक पर गडबडी कराने की कोशिश के आरोप लगाते हुए सपा, कांग्रेस, रालोद और, भाकियू कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा करते हुए विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। इससे वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान भाजपा तथा विपक्षी दलों के समर्थक आमने सामने आ गए। विपक्षी दलों के हजारों समर्थकों के सडक पर आ जाने के कारण हालात बिगड गए। सूचना पाकर डीएम-एसएसपी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। खुद भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत यहां मोर्चा संभाले हुए नजर आए। उनके साथ तमाम विपक्षी नेता भी दिखे। कईं घंटे तक चले हंगामे के दौरान हुई चुनावी प्रक्रिया में विपक्षी प्रत्याशी को विजयी घोषित किया गया।

जनपद के बुढाना ब्लॉक में संयुक्त विपक्ष के नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में पुलिस प्रशासन द्वारा फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया तो बीजेपी और विपक्ष के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए और जमकर नारेबाजी की। खुद भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने यहां मोर्चा संभाला। बुढाना ब्लाक पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी व कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, पूर्व मंत्री चौ योगराज सिंह, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, रालोद जिला अध्यक्ष प्रभात तोमर और कांग्रेस नेता पूर्व विधायक पंकज मलिक भी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि सत्ता की मनमानी व असंवैधानिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पहले से सीधे टकराव के मूड में हजारों रालोद, भाकियू व सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतारे गए थे। इस सीट को मूंछों का सवाल बना चुकी भाकियू व संयुक्त विपक्ष के लिए कडे मुकाबला है। भाजपा विधायक उमेश मलिक और बुढाना के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी वहां पहुंचे, लेकिन वहां के हालात भांपकर वहां से चले गए। यहां भाकियू, सपा और रालोद का दबदबा साफ दिखा।

बुढ़ाना ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा प्रत्याशी बोहती देवी और भाकियू समर्थित विपक्ष प्रत्याशी पाल्लो देवी के बीच कांटे का मुकाबला था। पुलिस ने चारों तरफ से बैरीकेडिंग कर केवल बीडीसी सदस्यों को ही परिसर में प्रवेश करने की अनुमति दी। जैसे ही मतदान शुरू हुआ तो विपक्ष प्रत्याशी पाल्लो देवी के पुत्र पूर्व प्रमुख विनोद मलिक और भाजपा विधायक उमेश मलिक के बीच जमकर नोक झोंक हो गई। जिसके बाद दोनों के समर्थक आमने सामने आ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समन्वय बनाने का प्रयास किया। दोनों पक्ष सड़क के दोनों ओर आमने सामने एक दूसरे के विरुद्ध लगातार नारेबाजी करते रहे।

हंगामे की सूचना पर पहुंचे भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने आरोप लगाया कि जिले में पांच विधायक हैं, लेकिन यहां के विधायक थाना व कलेक्ट्रेट चला रहे हैं। प्रशासन सत्ता पक्ष के दबाव में आकर काम कर रहा है। भाकियू सत्ता पक्ष की तानाशाही बिल्कुल बर्दाश्त नही करेगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कहा कि पांच सात महीने बाद जो समय आएगा उसे भी ध्यान में रखे।

इस बीच सूचना पर डीएम व एसएसपी भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ब्लॉक परिसर पहुंच गए।पूरे समय दोपहर तक भी दोनों पक्ष एक दूसरे के विरुद्ध नारेबाजी करते रहे। बाद में चुनाव परिणाम घोषित किया गया जिसमें विपक्षी प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 4 =