Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ठगों की कमर टूटने के कगार पर: साइबर हेल्प सेन्टर ने वापस कराये 78,००० रुपये

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में साईबर हेल्प सेन्टर द्वारा कार्यवाही की गयी है। फहीम खान पुत्र शफीक अहमद निवासी रहमत नगर थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा मनी रिक्वेस्ट भेजकर कुल ४०,००० रूपये की धोखाधडी कर ली गयी है।

जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा कैश फ्री को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा ३०,००० रुपयों को आवेदक के खाते में वापस कराया गया।

अमित शर्मा पुत्र मधुसूदन शर्मा निवासी कस्बा व थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा परिचित बनकर मनी रिक्वेस्ट भेजकर कुल ३५,००० रूपये की धोखाधडी कर ली गयी है। जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा कैश फ्री को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा सम्पूर्ण धनराशि आवेदक के खाते में वापस करायी गयी।

आवेदक बिजेंद्र कुमार सैनी पुत्र ओमप्रकाश निवासी आनंदपुरी थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा परिचित बनकर मनी रिक्वेस्ट भेजकर कुल १३,००० रूपये की धोखाधडी कर ली गयी है।

जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा कैश फ्री को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा सम्पूर्ण धनराशि आवेदक के खाते में वापस करायी गयी।

आवेदकों द्वारा साईबर हेल्प सेन्टर द्वारा की गयी तत्काल कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया गया। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा साइबर ठगी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + three =