वैश्विक

कन्नड़ अभिनेता Chetan Ahimsa के लिए मुसीबत: Hijab विवाद सुनवाई कर रहे HC जज के खिलाफ विवादित ट्वीट

हिजाब विवाद की सुनवाई कर रहे कर्नाटक हाईकोर्ट के पैनल में शामिल एक जज के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने को लेकर बेंगलुरु पुलिस ने कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता Chetan Ahimsa  को गिरफ्तार किया है।

बेंगलुरु पुलिस के डिप्टी कमिश्नर एम एन अनुशेठ ने समाचार एजेंसी पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि कन्नड़ फिल्म अभिनेता और कार्यकर्ता Chetan Ahimsa को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार को अभिनेता के एक ट्वीट के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 और 504 के तहत शेषाद्रीपुरम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।

Chetan Ahimsa ने 16 फरवरी को कर्नाटक हाई कोर्ट के जज जस्टिस कृष्णा दीक्षित को लेकर किए गए अपने एक पुराने ट्वीट को री-ट्वीट किया था। अहिंसा के उस ट्वीट में जस्टिस कृष्णा दीक्षित द्वारा बलात्कार के एक मामले में गिरफ्तारी से पहले ही जमानत देने का जिक्र था।

27 जून 2020 को Chetan Ahimsa ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि इस सप्ताह कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति कृष्णा दीक्षित ने यह कहते हुए आरोपी को गिरफ़्तारी से पहले ही जमानत दे दी कि बलात्कार के बाद सोना भारतीय महिला के लिए अशोभनीय है। साथ ही जज ने यह भी कहा कि महिलाओं की प्रतिक्रिया ऐसी नहीं होती है जब उनके साथ इस तरह की घटना होती है।

अपने ट्वीट में चेतन ने लिखा कि अशोभनीय इस न्यायपालिका दीक्षित जीवाश्म की 21वीं सदी की गलतफहमी है।अपने उसी ट्वीट को कुछ दिनों पहले अभिनेता Chetan Ahimsa ने रीट्वीट करते हुए लिखा कि इस ट्वीट को मैंने लगभग दो साल पहले कर्नाटक उच्च न्यायालय के एक फैसले को लेकर लिखा था।

जस्टिस कृष्णा दीक्षित ने रेप के एक मामले में इस तरह की टिप्पणी की थी। अब यही जज तय कर रहे हैं कि सरकारी स्कूलों में हिजाब स्वीकार्य है या नहीं। क्या उनके पास इस मामले को लेकर आवश्यक स्पष्टता है?

Chetan Ahimsa को पुलिस के द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद दलित कार्यकर्ताओं ने शेषाद्रीपुरम पुलिस स्टेशन का घेराव भी किया। शेषाद्रीपुरम पुलिस स्टेशन के पास प्रदर्शन कर रही चेतन की पत्नी मेघा एस ने कहा कि मैं पुलिस स्टेशन आई थी लेकिन उन्होंने अभी तक मुझे कोई भी जानकारी नहीं दी। मेरे घर में मौजूद होने के बावजूद वे मुझे बिना बताए ही उन्हें घर से ले गए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20622 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 9 =