वैश्विक

भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार: हमारी पार्टी ने हमेशा से भाजपा का साथ दिया है,

पिता रामविलस पासवान द्वारा स्थापित लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के प्रमुख के पद से हटाए जाने के बाद चिराग पासवान ने बुधवार को भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई। चिराग पासवान ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि अगर ‘हनुमान’ का वध हो तो राम को चुप रहना सही नहीं है।

हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान चिराग पासवान ने खुद को पीएम मोदी का ‘हनुमान’ बताया था। उन्होंने कहा कि लोजपा के भीतर टूट पर नरेंद्र मोदी से मुझे मध्यस्थता की उम्मीद है। चिराग पासवान ने कहा खामोशी से हनुमान का वध राम को देखना शोभा नहीं देता है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने हमेशा से भाजपा का साथ दिया है, लेकिन आज जब हम मुश्किल में है, तो भाजपा के नेताओं ने चुप्पी साध ली है।

जमुई से लोकसभा सांसद चिराग ने कहा कि सतयुग के समय से लेकर आज तक रामायण में देखा गया कि हनुमान जी ने हर कदम पर भगवान राम का साथ दिया। जिस तरह से हनुमान हर कदम पर भगवान राम के साथ चले, उसी तरह उनकी पार्टी एलजेपी भी हर छोटे और बड़े फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी रही।

चिराग ने एक बार फिर खुद को पीएम मोदी का ‘हनुमान’ बताते हुए कहा कि हर फैसले पर बीजेपी के साथ मजबूती से खड़े रहने वाले ‘हनुमान’ की लोक जनशक्ति पार्टी पर जब संकट की घड़ी आई है तो उम्मीद है कि वह हस्तक्षेप करेंगे। यही नहीं किसी तरह मामले को सुलझाने की कोशिश करेंगे।

वहीं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि अब चिराग पासवान को तय करना है कि ‘आरएसएस के बंच ऑफ थॉट्स’ लिखने वाले गोलवलकर के अनुयायियों के साथ रहेंगे या संविधान निर्माता बाबा साहेब अम्बेडकर के विचारों को मानने वालों के साथ रहेंगे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =