Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

छात्रों में मारपीट में दो घायल

5 Min 1 |खतौली। छात्रो के बीच हुए आपसी झगडे मे दो छात्र बुरी तरह घायल हो गए। जिनहे पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया तथा आरोपी युवको के खिलाफ तहरीर लेते हुए मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर कस्बा खतौली से बस ़द्वारा अपने गांव लाडपुर निवासी दो छात्रो के साथ गांव अंतवाडा निवासी दो युवको ने मारपीट कर डाली। बताया जाता है कि गांव लाडपुर निवासी रितिक अपने साथी रोहित के साथ खतौली किसी काम से आया था।

जब वह अपने गांव जाने के लिए जानसठ बस स्टैण्ड पर पहुंचे तो गांव अंतवाडा के दो युवको ने रोहित व रितिक के साथ गाली गलौच व जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करना शुरू कर दिया।

आरोप है कि जब रोहित व रीतिक बस मे सवार होने लगे तो उक्त दोनो युवको ने फोन द्वारा अपने कुछ साथियो के साथ मिलकर मारपीट कर डाली और मौके से फरार हो गए। छात्रो के आपसी झगडे की सूचना पर जानसठ अडडे पहुंची पुलिस ने दोनो घायल छात्रो को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया तथा परिजनो की तहरीर पर मामले की छानबीन शुरू की।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21629 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 1 =