किसान से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को मुठभेड में दबौचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने गंगधाड़ी के किसान से लूटपाट करने वाले दो और बदमाशों को मुठभेड़ में पकड़ा है। जिनके कब्जे से लूटी गई रकम और बाइक बरामद हुई हैं।
खतौली पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि लूट के बाद वे हरिद्वार घूमने गए थे। लूट के पैसों से मोबाइल खरीदे थे। आरेपित पूर्व में लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
सुबह नेशनल हाईवे-५८ के निकट टबीटा मार्ग पर पुलिस चेकिग कर रही थी। इसी दौरान दो अलग-अगल बाइकों पर युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया तो उन्होंने बाइक दौड़ा दी।
पुलिस ने आत्मसर्मपण करने की चेतावनी, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिग करने का प्रयास किया। जबावी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम अंकुर पुत्र लीले उर्फ जसवंत, राहुल पुत्र हरपाल निवासी पाबलीखास मेरठ बताए हैं। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों के कब्जे से तमंचा, बाइक बरामद हुई है।
इन्होंने अपने साथी अमित के साथ मिलकर गंगधाड़ी के किसान राजू उर्फ राजकुमार ने ५० हजार रुपये की लूट की थी। लूट की रकम से हरिद्वार घूमे और मोबाइल फोन खरीदा था। खतौली क्षेत्र में पूर्व में भी लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं।
थाना कोतवाली नगर @muzafarnagarpol द्वारा दौराने चैंकिग 03 वाहन चोर अभियुक्तों शाहवेज, सुहेल, ताहिर को गिरफ्तार किया गया व अभियोग पंजीकृत किया गया।1 अल्टो कार,1 वैगनार कार रंग सिल्वर नं0 डीएल 7 सीक्यूएस 4271, 1 बुलैट मो0 सा0, पैशन प्रो,1 फर्जी नम्बर प्लेट बरामद। pic.twitter.com/c0bkgor1Eo
— News & Features Network (@mzn_news) August 9, 2021

