Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर शहर के निवासी दो लोगो की कोरोना से मौत

दोनों कोरोना मरीजों की मौत मेरठ मेडिकल कॉलेज में हुई है। मृतकों में एक शहर के ही मौहल्ला लद्दावाला के गढी गोरवान का निवासी है। जनपद के अब कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या बढकर पांच हो गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मेरठ मेडिकल कॉलेज में मुजफ्फरनगर के दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इनमें से एक मरीज की मौत आज सुबह 4 बजे हुई। खतौली क्षेत्र के गांव करीमपुर निवासी इस मरीज को शुक्रवार को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था

जबकि दूसरे मरीज की मौत कल दोपहर बाद करीब दो बजे हुई। यह मरीज शहर के ही मौहल्ला लद्दावाला से सटे गढी गोरवान का रहने वाला है।

इस मरीज को भी शुक्रवार को उपचार के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया था।

मुजफ्फरनगर सीएमओ डॉ0 प्रवीण कुमार चोपडा ने बताया कि जनपद के दो कोरोना मरीजों को मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। मेरठ के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी ने मुजफ्फरनगर के मरीज की मौत की पुष्टि की हैं

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + three =