Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एन्टी करप्शन कमैटी ने सम्मान समारोह का आयोजन किया

मुजफ्फरनगर। आॅल इंडिया एन्टी करप्शन कमैटी की एक बैठक रूड़की रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित की गयी। जिसमें भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला मुख्य अतथि के रूप में पधारे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गांधी कालोनी हाउसिंग सोसायटी के नवनियुक्त चेयरमैन पवन छाबडा, उपसभापति घनश्याम ढींगरा, ब्रांड एम्बेसेडर समाजसेवी सोमनाथ भाटिया, स्वतंत्रता सेनानी स. गुरवचन सिंह उपस्थित हुए।

आॅल इंडिया एन्टी करप्शन कमैटी की ओर से सभी अतिथियों का सम्मान कर उनको अभिनंदन पत्र भेट किये गये। अपने संबोधन में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि 35 सालों की सेवा के बाद उन्हे अध्यक्ष पद मिला है जबकि 37 लोग इस पद को पाने की लाइन में लगे हुए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को कभी भी किसी भी पद पर भेजे जाने की स्वतंत्रता है। गांधी कालोनी हाउसिंग सोसायटी के चेयरमैन पवन छाबडा ने कहा कि वे क्षेत्र की समस्याओं का जनसहयोग से हल तलाशने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने गली नम्बर 13 में फैली गंदगी, सडक में गड्ढो व स्ट्रीट लाईटों की समस्याएं सुलझाने का आश्वासन दिया। सोमनाथ भाटिया ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने जिलाधिकारी व सिटी बोर्ड कीचेयरमैन से मांग की है कि नगर की सडकों को गडढामुक्त किया जाये। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार रहेजा ने किया। बैठक में विश्वदीप गोयल, देवेद्र चैहान, प्रवीन, नितिन जैन, संजय अग्रवाल, अमित, पं. मनसुख शर्मा सहित अन्य सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk