आई0आई0ए0 केन्द्रीय कार्यकारिणी में दो लोग शामिल




इ ण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन मु0नगर चैप्टर चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने बताया कि आई0आई0ए0 केन्द्रीय कार्यालय लखनऊ द्वारा मु0नगर चैप्टर के तत्कालीन चेयरमैन कुश पुरी को आई0आई0ए0 सहारनपुर डिविजन का डिविजनल चेयरमैन एवं अश्वनी खण्डेलवाल को आई0आई0ए0 का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनित किया गया है।
चैप्टर चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने कहा कि आई0आई0ए0 मु0नगर चैप्टर के लिए यह बहुत ही गौरव की बात है कि हमारे चैप्टर से आई0आई0ए0 केन्द्रीय कार्यालय की मेन कार्यकारिणी में दो लोग शामिल हुए है। इससे पूर्व भी श्री कुश पुरी राष्ट्रीय सचिव व श्री अश्वनी खण्डेलवाल आई0आई0ए0 की मेन कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके है।
पंकज अग्रवाल ने कहा कि श्री कुश पुरी व श्री अश्वनी खण्डेलवाल पिछले काफी वर्षो से आई0आई0ए0 मु0नगर चैप्टर के पदाधिकारी के रूप में अपनी अपनी जिम्मेदारी पूर्ण गम्भीरता के साथ निर्वहन कर रहे है। श्री अश्वनी खण्डेलवाल व श्री कुश पुरी ने मु0नगर चैप्टर चेयरमैन रहते हुए मु0नगर की औद्योगिक समस्याअें को शासन स्तर तक उठाया व अन्य सक्षम मंच जैसे जिला या मण्डलीय उद्योग बन्धु में भी रखकर जिले की औद्योगिक समस्याओं का निस्तारण कराया। इन्होने अपने नेतृत्व में अनेक प्रतिनिधिमण्डल ले जाकर अपर अधिकारियों के समक्ष उद्योगो की समस्याओं को रख उनका निस्तारण कराया। श्री पंकज अग्रवाल जी ने कहा कि उन्हे आशा है कि इनके मार्गदर्शन व सहयोग से मु0नगर चैप्टर की स्थानीय,मण्डलीय व राष्ट्रीय स्तर की औद्योगिक समस्याओं का निस्तारण सम्भव हो सकेगा।

