UAE: Abu Dhabi एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों ने किया हमला, 3 की मौत
UAE: Abu Dhabi में यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के बाद हमले करना शुरू कर दिया है. अधिकारियों के मुताबिक, अबुधाबी के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को दो धमाके हुए. दुबई के अल-अरबिया इंग्लिश की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में तीन लोग मारे गए हैं
जिनमें दो भारतीय नागरिक और एक पाकिस्तानी नागरिक हैं, जबकि छह लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि यह हमला ड्रोन्स के जरिए किया गया है. ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने हमले की जिम्मेदारी ले ली है. संगठन ने बयान जारी कर यूएई पर हमले शुरू करने की बात कही है.
दुबई के अल-अरबिया इंग्लिश की रिपोर्ट के अनुसार, तीन लोगों की मृत्यु हुई है। मृतकों में एक पाकिस्तानी और दो भारतीय नागरिक हैं। छह अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं हैं। #UAE #Dubai #AbuDhabi https://t.co/s6ZVdOBCNy
— News & Features Network (@mzn_news) January 17, 2022
यूएई की स्थानीय मीडिया के मुताबिक, एयरपोर्ट पर यह धमाके अबुधाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) के पेट्रोल ले जा रहे टैंकरों में हुए. शुरुआती जांच में सामने आया है कि टैंकरों में आग लगने से ठीक पहले आसमान में ड्रोन जैसी आकृतियां देखी गई थीं, जो कि दो अलग-अलग इलाकों में गिरीं.
तीन तेल टैंकरों में आग
अबुधाबी पुलिस ने बताया है कि हो सकता है कि तीन तेल टैंकरों में आग और हवाईअड्डे के बाहरी क्षेत्र में मामूली आग ड्रोन में विस्फोट के जरिए लगी हो. स्थानीय मीडिया का कहना है कि सबसे पहले मुसाफ्फा इलाके में 3 तेल टैंकरों में विस्फोट हुआ.
Suspected #Houthi militants have blown up 3 oil tankers in #AbuDhabi in drone attack
3 dead, more than 6 injured pic.twitter.com/Q2mO57u8Tt— Hindu Atheist (@tigerAkD) January 17, 2022
हूती संगठन के नियंत्रण वाली फोर्स के प्रवक्ता याह्या सारी से जुड़े एक ट्विटर अकाउंट के एक पोस्ट के मुताबिक, हूतियों ने आने वाले घंटों में संयुक्त अरब अमीरात में बड़ा सैन्य अभियान चलाने की योजना बनाई है.
ड्रोन से हमला
पिछले साल अगस्त 2021 में हूती विद्रोहियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को निशाना बनाया था. इससे पहले फरवरी 2021 में हूती विद्रोहियों ने दक्षिणी सऊदी अरब के एक एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला किया था, जिसके चलते एक नागरिक विमान में आग लग गई थी. हूती विद्रोही पहले भी सऊदी के एयपोर्ट को निशाना बना चुके हैं. हालांकि, ये पहली बार है जब हूतियों ने संयुक्त अरब अमीरात के किसी एयरपोर्ट पर हमला किया है.
