खेल जगत

IPL 2021 में मैदान पर फैंस को एंट्री मिलना तय, हरी झंडी

IPL 2021 के 14वें सीजन की 19 सितंबर से दोबारा शुरुआत होने जा रही है. आईपीएल 14 के बाकी बचे मैचों को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अहम फैसला ले सकता है. आईपीएल 14 के दूसरे हिस्से में दर्शकों को मैदान पर आकर मैच देखने की इजाजत दी जाएगी. 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और संयुक्त अरब अमीरात की सरकार के बीच इस बात को लेकर सहमति बन गई है. बोर्ड के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. अधिकारी ने कहा, ”हां इस बार दर्शक को अनुमती दी जाएगी बीसीसीआई और यूएई सरकार ने इस बात पर हरी झंडी दिखा दी है. अमीरात क्रिकेट बोर्ड कोविड-19 के मामले पर लगातार नज़र बनाए हुए है.”

आईपीएल 2021 का दूसरा चरण 19 सितम्बर से चेन्नई सुपर किंग्स और मुबंई इंडियंस के बीच मुकाबले से शुरू होगा. 27 दिनों तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 31 मैच खेले जाएंगे. गल्फ न्यूज के हवाले से ईसीबी के महासचिव मुबाशिर उस्मानी ने पहले कहा था बोर्ड, बीसीसीआई और यूएई सरकार से दर्शकों को मैदान पर लाने के लिए बात करेगा.

उस्मानी ने कहा, ”ईसीबी अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेगा कि किस प्रोटोकॉल का पालन किया जाना चाहिए, इसमें फैंस की उपस्थिति शामिल है, इसके बाद हम बीसीसीआई के साथ-साथ आईसीसी के साथ उनकी दर्शकों की आवश्यकताओं का आंकलन करने के लिए इस पर चर्चा करेंगे. हम चाहते हैं कि यूएई में जितने भी फैंस हैं वह स्टैंड से मैच का आनंद ले सकें.”

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − seven =