वैश्विक

Udaipur: सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने वाले युवक की तलवार से गला काट murder, NIA भी मौके पर-बदमाशों ने बनाया Video

Udaipur: नुपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने वाले युवक की आज नृशंष हत्या कर दी गई। मामला मालदास स्ट्रीट इलाके का है। एसपी उदयपुर मनोज कुमार का कहना है कि कुछ आरोपियों की पहचान हुई है। राजसमंद से दो को अरेस्ट भी किया गया है। इनकी पहचान गौस मोहम्मद और रियाज के रूप में हुई है। ये सूरजपोल के रहने वाले हैं। फिलहाल उदयपुर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। जांच के लिए NIA भी मौके पर पहुंची है।

कन्हैयालाल तेली (40) की धानमंडी स्थित भूतमहल के पास सुप्रीम टेलर्स नाम से दुकान है। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे बाइक सवार 2 बदमाश आए। कपड़े का नाप देने का बहाना बनाकर दुकान में घुसे। उन पर तलवार से कई हमले किए। उसका गला भी काट दिया। बदमाशों ने इस पूरे हमले का वीडियो भी बनाया। इतना ही नहीं आरोपियों ने घटना के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली।

कन्हैयालाल गोर्वधन विलास इलाके का रहने वाला था। 10 दिन पहले उसने बीजेपी से हटाई गई नुपुर शर्मा के पक्ष में सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसके बाद से समुदाय विशेष के लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। धमकियों से परेशान होकर उसने अपनी दुकान भी नहीं खोली थी। उसने रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे थोड़े दिन संभलकर रहने को कहा पर आरोपियों को अरेस्ट करने में गंभीरता नहीं दिखाई।

Udaipur हत्याकांड के बाद लोगों ने सड़कों पर आकर अपना विरोध दर्ज़ कराया। घटना के बाद मालदास बाजार में दुकानें बंद कर दी गई हैं। सीएम अशोक गहलोत का कहना है कि वो उदयपुर में युवक की जघन्य हत्या की भर्त्सना करते हैं। इस घटना में शामिल सभी अपराधियों कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शान्ति बनाए रखने की अपील की है। सीएम ने कहा कि इस घटना का वीडियो शेयर कर कोई भी माहौल खराब करने का प्रयास ना करे। वीडियो शेयर करने से अपराधी का समाज में घृणा फैलाने का उद्देश्य सफल होगा।

राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष व बीजेपी नेता गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि कार्रवाई तो कानून की पालना कराने वाले लोगों को करनी है। वो इसकी निंदा करते हैं। उनका कहना है कि उदयपुर में दोपहर को एक हृदय विदारक और शर्मनाक हत्या हुई है। वीडियो भी वायरल किया गया है। किसी गिरोह के बिना इस प्रकार की हत्या नहीं हो सकती।

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 13 =