वैश्विक

धर्म के नाम पर देश बन सकता है लेकिन देश कायम नहीं रह सकता: Ashok Gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री Ashok Gehlot ने कहा कि धर्म के आधार पर बना पाकिस्तान दो देशों में टूट गया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह से कोई भी राष्ट्र एकजुट नहीं रह सकता है।1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री Ashok Gehlot ने कहा कि पाकिस्तान धर्म के नाम पर बना था.

लेकिन फिर भी वो एक नहीं रह पाया और पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए। धर्म के नाम पर देश बन सकता है लेकिन देश कायम नहीं रह सकता है इसका उदाहरण पाकिस्तान हमारे सामने है।

Ashok Gehlotने यह भी कहा कि आज पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश बन गया। एक धर्म के नाम पर देश बनता भी है तो वह अखंड नहीं रहता है। आप इस देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने की बात करते हो, धर्म के नाम पर बांटने की बात करते हो क्या इतने बड़े देश में ये संभव है, देश का भविष्य क्या होगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि दुनिया की महाशक्ति कहे जाने वाले रूस के भी 16 टुकड़े हो गए। इसलिए धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों को सोचना चाहिए कि एक धर्म के नाम पर देश बन भी जाता है तो वह कायम नहीं रहता है।

Ashok Gehlot ने कहा कि आज देश को लगता है कि ऐसा माहौल बन गया है कि धर्म के नाम पर बातें की जाती है। हिंदुत्व और हिंदू राष्ट्र की बातें की जाती है। क्या कोई सोच सकता है कि देश का भविष्य क्या होगा। इस हिंदुस्तान में रहने वाले लोगों की विचारधारा अलग हो सकती है लेकिन हमारी दुश्मनी किसी से नहीं है।

Ashok Gehlot ने टीकाकरण को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना भी साधा। अशोक गहलोत ने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी को कोरोना बूस्टर डोज को लेकर कई बार पत्र लिखा है लेकिन लगता है कि उन्होंने जवाब नहीं देने की कसम खाई है। देश में बीमारों और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर बूस्टर डोज़ लगनी चाहिए।

News Desk

निष्पक्ष NEWS.जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 15188 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 20 =