उत्तर प्रदेश

Unchahar: बुंदेलखंड से साइकिल पंचर करके आ रहा हूं.- डिप्टी सीएम Keshav Prasad Maurya

Unchahar: दीन शाह गौरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सूबे के उपमुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya ने सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अमरपाल मौर्य को अपने से बड़ा बताया. उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड से साइकिल पंचर करके आ रहा हूं. आप लोग यहां के सपा प्रत्याशी का जमानत जब्त कराइए. खजाना लाने का काम मैं कर लूंगा.

Keshav Prasad Maurya ने कहा कि करहल से अखिलेश यादव हार रहे हैं, वहां भी कमल खिलेगा. 2024 में रायबरेली में भी कमल खिलेगा. जिसके बाद दोनों कांग्रेस के गढ़ समाप्त हो जाएंगे.उपमुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी गुंडों की लिस्ट बनाकर रखना. 10 तारीख के बाद एक दर्जन से अधिक बुलडोजर यहां आएंगे और समाजवादी गुंडों का नशा उतारा जाएगा.

ऊंचाहार की जनता गुंडों का लिस्ट बनाकर अमरपाल मौर्य को दे दे. इस तरह उन्होंने सपा और कांग्रेस पर हमला बोला और अमर पाल मौर्य को जिताने की अपील की. 

Keshav Prasad Maurya ने कहा अखिलेश यादव 300 यूनिट फ्री बिजली देने की बात कर रहे हैं जब उनकी सरकार थी तब सभी ने देखा बिजली के तारों पर गीले कपड़े सुखाने का काम किया जाता था. अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कितनी देर बिजली आती है आप सब जानते हैं. सड़क बनवाने का हमने काम किया और वह कहते हैं कि हमारी सरकार में सड़के बनी.

हमारी सरकार में बिना भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ सबको मिल रहा है. अखिलेश यादव की जब सरकार बनी थी तब उन्होंने कहा था कि योजनाएं मुसलमानों के लिए है. हमारे लिए चाहे हिंदू बेटियां हो या फिर मुसलमान बेटियां सभी बराबर हैं और सबके लिए हमारी योजनाएं लागू है. 

Keshav Prasad Maurya  ने कांग्रेस को भी निशाना बनाते हुए कहा कि रायबरेली और अमेठी को कांग्रेस का गढ़ कहा जाता था लेकिन क्या अमेठी कांग्रेस का गढ़ बचा है.   2024 में रायबरेली भी नहीं बचेगा. लोकसभा चुनाव में कमल का फूल खिलेगा. केशव प्रसाद मौर्य ने जनता से अपील करते हुए कहा कि केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री हैं लेकिन अमरपाल मौर्य उनसे भी बड़े हैं.

आप अमरपाल मौर्य को ही नहीं जिताएंगे बल्कि Keshav Prasad Maurya को जिताएंगे. अमरपाल मौर्य को जिताने का काम आप करिए ऊंचाहार में विकास के लिए खजाना लाने का काम मैं कर लूंगा. मेरा वादा है कि 10 तारीख के बाद ऊंचाहार से गुंडागर्दी दहशतगर्दी सब खत्म कर दूंगा. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + fifteen =