Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मोहम्मद गजाली द्वारा अंडर १५ क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

खतौली। विधानसभा के ग्राम फुलत में ग्रामवासियों के सहयोग से अपनी प्रतिभा से जनपद मुजफ्फरनगर का क्रिकेट में नाम रोशन कर रहे मोहम्मद गजाली द्वारा अंडर १५ क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमे मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक गोयल को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाकर और शील्ड देकर सम्मानित किया गया

ग्राम प्रधान हाजी वसीम और अभिषेक गोयल ने फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया ओर बताया की बच्चो और युवाओं को खेल के प्रति बढ़ावा देने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए क्रिकेटर मोहम्मद गजाली और एकेडमी के स्टाफ द्वारा हर साल इस प्रकार का टूर्नामेंट किया जाता हे जिसमें गांव के बच्चो की ही आठ टीमों ने हिस्सा लिया

विजेता टीम को एक विशाल ट्रॉफी और राशि दी गई और टीम के सभी खिलाड़ियों को भी शील्ड देकर सम्मानित किया गया दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम को भी ट्रॉफी देकर उत्साहवर्धन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्यातिथि के रूप में बुलाकर सम्मानित करने के लिए सभी का धन्यवाद किया ओर ११०० रुपए सहयोग राशि के रूप में कमेटी को दिए 

कहां की जिस प्रकार भारत का नेतृत्व करने टोक्यो ओलंपिक में गए खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हे उसी तरह आप सभी बच्चे पढ़ लिखकर ओर खेल के क्षेत्र में अपने परिवार जिले ओर देश का नाम रोशन करे ।

टूर्नामेंट में मुख्य रूप से मोहम्मद इदरीस, सरवर चेयरमैन, गगन कुमार , अरशद फरीदी , अजीम दुर्रानी , मुमताज असलम, अब्दुल आहद, मोहम्मद सलमान , मोनिस , वासिफ, आदर्श , आराध्य , उस्मान , मोहम्मद शाहिद , आशु , जिलानी आदि उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 17 =