वैश्विक

अनलॉक 1.0 का आगाज और शेयर बाजार में जबरदस्त रौनक

अनलॉक 1.0 का आगाज हो गया है और इसके पहले ही दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शेयर बाजार में जबरदस्त रौनक दिख रही है। सुबह 11.57 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 3.24 फीसदी की बढ़त के साथ 1051.01 अंक ऊपर 33474.11 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी जोरदार बढ़त देखी गई। यह 3.06 फीसदी की तेजी के साथ 293.25 अंक ऊपर 9873.55 के स्तर पर था। 

कारोबारी गतिविधिां धीरे-धीरे खोले जाने के विभिन्न देशों की सरकारों के निर्णयों से निवेशकों में आर्थिक पुनरुद्धारको लेकर उम्मीद बंधी है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1.61 फीसदी की बढ़त के साथ 521.20 अंक ऊपर 32945.30 के स्तर पर खुला। निफ्टी की बात करें, तो यह 1.50 फीसदी की बढ़त के साथ 143.90 अंक ऊपर 9724.20 के स्तर पर खुला। 

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को शुरूआती कारोबार में 32 पैसे मजबूत होकर 75.30 पर खुला। सरकार के घरेलू अर्थव्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से खोलने के निर्णय से रुपये पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार विदेशी पूंजी प्रवाह, अमेरिकी मुद्रा की विनिमय दर में गिरावट और घरेलू शेयर बाजारों में अच्छी शुरुआत से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 75.32 पर खुला और उसके बाद कुछ और मजबूत होकर 75.30 पर पर पहुंच गया। पिछले बंद भाव के मुकाबले यह 32 पैसे अधिक है। शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 75.62 पर बंद हुआ था। 

आज अडाणी पोर्ट्स, सन फार्मा, एचडीएफसी, टीसीएस, रिलायंस, आईओसी, एचसीएल टेक, इंफोसिस, ब्रिटानिया और टेक महंद्रा के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं इंफ्राटेल, एनटीपीसी, गेल, हीरो मोटोकॉर्प, जी लिमिटेड, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बीपीसीएल, ग्रासिम और बजाज फाइनेंस के शेयर लाल निशान पर खुले। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − thirteen =