वैश्विक

पाकिस्तान उच्चायोग के दो अधिकारी जासूसी में लिप्त पाए गए,24 घंटे के अंदर देश छोड़ने का आदेश

नई दिल्ली में स्थित पाकिस्तान के उच्चायोग में कार्यरत दो अधिकारी जासूसी में लिप्त पाए गए हैं। अधिकारियों ने रविवार शाम इस बात की जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक जासूसी में लिप्त नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के दो वीजा सहायकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।  

नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायोग के 2 अधिकारियों को आज भारतीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा जासूसी गतिविधियों में…

Posted by News & Feature Network: Regional News on Sunday, May 31, 2020

वहीं, विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में कहा है, ‘नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायोग के दो अधिकारियों को भारतीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने जासूसी में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

सरकार ने उन्हें अवांछित घोषित किया है और 24 घंटे के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया है।विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाक के उप राजदूत को एक आपत्तिपत्र भी जारी किया गया है जिसमें इस मामले पर विरोध दर्ज कराया गया है।

इसमें यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि पाक के राजनयिक मिशन का कोई भी सदस्य भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त न हो और अपनी स्थिति से असंगत व्यवहार न करे।  

अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही भारत की ओर से पाकिस्तान उच्चायोग को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि उसके राजनयिक मिशन का कोई भी सदस्य भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त न हो।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 11 =