फिल्मी चक्कर

बेहद सेक्सी लग रहीं Uorfi Javed, हाथ की जगह यहां टांगी अपनी पर्स,

Uorfi Javed के नए पोस्ट की बात करें तो इसबार तो उनका आउटफिट सही नजर आ रहा है, लेकिन उन्होंने एक नया कारनामा कर ही दिया है। जी हां!! उन्होंने अपनी पर्स को हाथ में नहीं बल्कि कहीं और टांगा है, जिसे देख लोगों की हंसी छूट जा रही है। दरअसल उर्फी ने अपनी पर्स को पीछे की ओर अपने बालों में फंसाया हुआ है।

Uorfi Javed का अतरंगी स्टाइल तो अब हमें देखने की आदत हो गई है। वह कुछ न कुछ ऐसा जरूर पहन लेती हैं, जिसकी वजह से पूरे सोशल मीडिया पर वह चर्चा का विषय बनीं रहती हैं। किसी को उनका लुक पसंद आता है, तो कभी अपने लुक की वजह से उन्हें भयंकर ट्रोलिंग का सामान करना पड़ता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

Uorfi Javed लोगों के बीच इतनी पॉपुलर हो चुकी हैं कि अब तो लोगों को भी उर्फी के नए पोस्ट का इंतजार रहता है कि अब वह क्या नया कारनामा दिखाने वाली हैं या फिर किस चीज का ड्रेस बनाकर पहनने वाली हैं, हालांकि फैंस का आज का इंतजार यहीं खत्म हो चुका है, क्योंकि थोड़ी देर पहले ही उनका नया लुक सामने आ चुका है और हमेशा की तरह, एक्ट्रेस का यह लुक भी आपको हंसने पर मजबूर कर देगा।

उर्फी ने तीन पोस्ट शेयर किए हैं, जिसमें से उनकी दो तस्वीरें हैं और एक वीडियो है। वीडियो में उर्फी अपने बालों में टंगे पर्स से लिपस्टिक निकलकर मेकअप करते भी दिख रहीं हैं। उर्फी का यह अंदाज एकबार फिर फैंस को हैरान कर दिया है, और कुछ लोग तो उनके इस लुक की तारीफ भी करते नजर आ रहें हैं। अब एक्ट्रेस के लुक के बारे में बताएं तो उनका लुक बेहद हॉट है। इसबार उन्होंने एक पुरानी साड़ी का ड्रेस तैयार किया है। उस साड़ी से उन्होंने बेहद स्टाइलिश टॉप बनाया है और साथ ही छोटी सी स्कर्ट पहनी है, जिसमें वह बेहद सेक्सी लग रहीं हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

 उर्फी जावेद काफी समय से अपने अजीबो गरीब फैशन सेंस से देशभर के लोगों को हैरान कर रहीं हैं। हालांकि अबतक उन्हें इंडस्ट्री के कई लोगों से तारीफ भी मिल चुकी है, हालांकि सोशल मीडिया पर लोग उनके आउटफिट पर बेहद भद्दे कमेंट करते हैं। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + one =