Muzaffarnagar News: अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर अभियुक्त दबोचा, शराब ऑफिसर बलू हरियाणा मार्का बरामद
शाहपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना शाहपुर पुलिस द्वारा ०१ अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से ७५ पेटी(३६०० पव्वे) अंग्रेजी शराब(कीमत लगभग ०६ लाख रूपये) व ०१ गाडी छोटा हाथी बरामद किया।
जनपद में अवैध शराब तस्कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बुढाना व थानाध्यक्ष शाहपुर के कुशल नेतृत्व में रात्रि को थाना शाहपुर पुलिस द्वारा चौंकिग के दौरान बसी नहर पुलिया से ०१ शातिर अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से ७५ पेटी(३६०० पव्वे) अंग्रेजी शराब ऑफिसर बलू हरियाणा मार्का(कीमत लगभग ०६ लाख रूपये) व घटना में प्रयुक्त ०१ गाडी छोटा हाथी नं० एचआर ४६ एफ ३७६२ को बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं यह शराब हरियाणा राज्य से सस्ते दामों में खरीद कर आसपास के जनपदों में महंगे दामों में बेच कर आर्थिक लाभ अर्जित करना चाहता था। स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त दीपक पुत्र जगदीश चन्द्र निवासी ग्राम फरमाना खास थाना महम, जिला रोहतक, हरियाणा।
जिसके कब्जे से ७५ पेटी(३६०० पव्वे) अंग्रेजी शराब ऑफिसर बलू हरियाणा मार्का (कीमत लगभग ०६ लाख रूपये), ०१ गाडी छोटा हाथी नं० एचआर ४६ एफ ३७६२ (घटना में प्रयुक्त) बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनय शर्मा, उ.निरीक्षक सर्वेश शर्मा, संदीप कुमार, है. कां. दिनेश शर्मा, निति कुमार, कां. विनित कुमार, सोमवीर सिंह मौजूद रहे।

