News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

पीएम के मन की बात में सीखने को मिला काफी ज्ञानः मीनाक्षी स्वरूप
मीनाक्षी स्वरूप ने किया जनसम्पर्कMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप के जनसंपर्क अभियान की कड़ी में आज भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप ने वार्ड १५ मैं वार्ड सभासद प्रत्याशी अंजना शर्मा तथा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जाकर भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से के लिए वोट मांगे भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि अध्यक्ष बनने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता यह है कि शहर के हर वार्ड को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जाएगा वहीं वार्ड वासियों ने भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया तत्पश्चात भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप वार्ड १८ में वार्ड सभासद प्रत्याशी श्रीमती ममता तथा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए वोट मांगे वार्ड वासियों ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप का विजय तिलक लगाकर जोरदार स्वागत किया वहीं वार्ड के शशिकांत शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप को पौध के गमले देकर जीत का आशीर्वाद दिया ठीक ११ः०० बजे वार्ड १८ सभासद प्रत्याशी श्रीमती ममता के आवास पर अध्यक्ष पद प्रत्याशी श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप तथा उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी बातों को बड़े ध्यान से सुना और टीवी पर देखा भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप ने कहा प्रधानमंत्री जी की बातों से बहुत कुछ सीखने को मिला है। डोर टू डोर जनसंपर्क में वार्ड के बिट्टू सिखेड़ा भाजपा नेता सचिन सिंघल ठाकुर जगपाल वीरेंद्र सिंह, सतीश तोमर मखियाली, नरेंद्र बालियान, ओम प्रकाश शर्मा, पंकज एडवोकेट, मनीष सिंघल, अर्जुन शर्मा, जय भगवान जैन, इकबाल सिंह, सीमा सैनी, शुक्ला देवी, रजनी शर्मा, जयराज, तेजपाल सिंह, करण सिंह, सचिन त्यागी, मांगेराम आचार्य नरेश, रविंद्र लालाजी रेखा त्यागी, साधना, उषा देवी आदि सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वहीं नगर पालिका प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप का कार्यक्रम अवधबिहार सुनीता शर्मा अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा की जिला उपाध्यक्ष के आवास पर हुआ। जिसमे सभी बहनों ने चेयरमैन प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप जी का जोरदार स्वागत किया व समर्थन दिया। सभासद प्रत्याशी ममता बेनीवाल का भी स्वागत हुआ। जिसमे सीमा शर्मा अखिल भारत वर्षीय ब्रह्मण महासभा की जिला महामंत्री सीमा शर्मा व पूर्व सभासद, सुमन शर्मा सुमित्रा शर्मा प्रमिला शर्मा,अलका शर्मा प्रियंका शर्मा,बबिता शर्मा ,मिथलेश शर्मा, कृष्णा शर्मा, सोनी शर्मा, मेघा शर्मा, अंजली शर्मा,माया शर्मा, राजबल शर्मा, आदि मौजूद रहे।
गौरव स्वरूप ने किया जनसम्पर्क
मुजफ्फरनगर। भाजपा प्रत्याशी मिनाक्षी स्वरूप के पति गौरव स्वरूप ने जनसम्पर्क अभियान के तहत आज दोपहर नगर की हृदय स्थली शिवचौक पर भगवान शंकर को नमन कर आज के जन सम्पर्क अभियान की शुरूआत की। उन्होने इस दौरान व्यापारियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर मे अगर भाजपा प्रत्याशी जीत गई तो ट्रिपल इंजन की सरकार हो जाएगी तथा शहर का चहुमुखी विकास होगा। उन्होने कहा कि बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य होंगे तथा सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर नगर का विकास होगा तथा शहर के विकास के लिए सभी सभ्रांत नागरिको से मशवरा की जाएगी। भाजपा नेता गौरव स्वरूप का जनसम्पर्क के दौरान दालमंडी, लोहा मंडी, भगतसिंह रोड, सर्राफा बाजार, पचदरा, भगत सिह रोड आदि अनेक स्थानो पर स्वागत किया गया तथा समर्थन का भरोसा जताया। इस दौरान गौरव स्वरूप के साथ जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,संजय गर्ग, प्रदीप शर्मा, श्रीमोहन तायल, विकास भार्गव आदि पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा समर्थक मौजूद रहे। जनसम्पर्क के दौरान युवाओं मे प्रचार को लेकर अच्छा-खासा उत्साह देखने को मिला।

 

गठबंधन प्रत्याशी लवली शर्मा ने किया जनसम्पर्क
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गठबंधन प्रत्याशी सपा नेता राकेश शर्मा की पत्नि लवली शर्मा ने जनसम्पर्क अभियान के तहत आज नई मन्डी क्षेत्र की जानसठ रोड, अग्रसैन विहार कालोनी,ए टू जैड रोड आदि विभिन्न क्षेत्रो मे जनसम्पर्क कर घर-घर वोट मांगे तथा बुजुर्गो का आर्शीवाद लिया। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने प्रत्याशी लवली शर्मा का स्वागत सत्कार किया। प्रत्याशी द्वारा जनसम्पर्क के दौरान कार्यकर्ताओ मे अच्छा-खासा उत्साह देखने को मिला। जानसठ रोड, अग्रसैन विहार व लक्ष्मण विहार आदि क्षेत्रो मे डोर टू डोर कन्वेसिंग के पश्चात प्रत्याशी अलमासपुर आदि क्षेत्र मे चुनाव प्रचार के लिए निकल गई। इस दौरान प्रत्याशी लवली शर्मा के साथ अनेकों समर्थक मौजूद रहे।
राकेश शर्मा का हुआ स्वागत
मुजफ्फरनगर। जनपद के वरिष्ठ युवा नेता एवं गठबंधन से चेयरमैन प्रत्याशी लवली शर्मा के पति राकेश शर्मा के गांधी कालोनी पहुंचने पर उनके समर्थन में अचानक सैकड़ो लोगो की भीड़ जुट गयी।वहीं राकेश शर्मा ने लक्ष्मीनारायण मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया और वहां पहुंचे समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए लवली शर्मा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। पालिका से चेयरमैन प्रत्याशी लवली शर्मा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है।एक ओर जहां लवली शर्मा अपने चुनाव अभियान की गति निरन्तर बढ़ा रही हैं और अपने पक्ष में समर्थन जुटा रही हैं तो वहीं उनके पति वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा भी लगातार शहरवासियों से आत्मीयता से मिल रहे हैं और समर्थन जुटा रहे हैं।?

राकेश शर्मा का हुआ स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगरपालिका परिषद् के चुनाव में आज भाजपा की चेयरमैन रहीं अंजू अग्रवाल के आवास पर सपा नेता राकेश शर्मा के स्वागत से सियासी हलचल मची है। हालांकि अंजू अग्रवाल और उनके परिजनों से इसे एक सामाजिक दस्तूर वाली मुलाकात बताते हुए इसके राजनीतिक कारण नहीं निकालने की बात कही है। पूर्व चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने कहा है कि घर पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का स्वागत किया जाता है राकेश शर्मा भी एक प्रत्याशी के नाते उनके आवास पर आये इसलिए उनका भा स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा के लिए पूरी तरह से समर्पित हूं।

 

प्रेक्षक का मुख्यालय पहुंचने पर डीएम ने टीम के साथ किया स्वागतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में नगरीय निकाय चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किये गये चुनाव प्रेक्षक रविवार को दोपहर बाद जिला मुख्यालय पहुंच गये। यहां डीएम ने उनका अपनी पूरी टीम के साथ स्वागत किया और इसके बाद अधिकारियों के साथ चुनाव प्रेक्षक ने मतदान और मतगणना की तैयारियों को लेकर समीक्षा की।
बता दें कि निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय चुनाव सम्पन्न करने के लिए जिलों में चुनाव प्रेक्षकों की नियुक्ति की है। इसी कड़ी में जनपद में वरिष्ठ आईएएस रणवीर सिंह को चुनाव प्रेक्षक बनाया गया है। रविवार को वो जिला मुख्यालय पर पहुंचे। यहा मेरठ रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी अपनी पूरी टीम के साथ उनके स्वागत के लिए खड़े नजर आये। पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद चुनाव प्रेक्षक ने सभी अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया। बाद में जनपद में दस निकायों में हो रहे चुनाव को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गयी। इस दौरान मुख्य रूप से एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, जिला आबकारी अधिकारी उदय प्रताप सिंह, एसपी क्राइम प्रशांत कुमार प्रसाद, तहसीलदार सदर अभिषेक शाही ने भी फूलों का बुके देकर उनका स्वागत किया। बता दें कि पहले यहां पर वरिष्ठ आईएएस आर रमेश कुमार को चुनाव प्रेक्षक बनाये जाने की खबर थी, लेकिन आज यहां आईएएस रणवीर सिंह चुनाव प्रेक्षक के रूप में आये हैं, जो मतदान और मतगणना की व्यवस्था पर नजर रखेंगे।

 

अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर अभियुक्त दबोचाMuzaffarnagar News
शाहपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना शाहपुर पुलिस द्वारा ०१ अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से ७५ पेटी(३६०० पव्वे) अंग्रेजी शराब(कीमत लगभग ०६ लाख रूपये) व ०१ गाडी छोटा हाथी बरामद किया। जनपद में अवैध शराब तस्कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बुढाना व थानाध्यक्ष शाहपुर के कुशल नेतृत्व में रात्रि को थाना शाहपुर पुलिस द्वारा चौंकिग के दौरान बसी नहर पुलिया से ०१ शातिर अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से ७५ पेटी(३६०० पव्वे) अंग्रेजी शराब ऑफिसर बलू हरियाणा मार्का(कीमत लगभग ०६ लाख रूपये) व घटना में प्रयुक्त ०१ गाडी छोटा हाथी नं० एचआर ४६ एफ ३७६२ को बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं यह शराब हरियाणा राज्य से सस्ते दामों में खरीद कर आसपास के जनपदों में महंगे दामों में बेच कर आर्थिक लाभ अर्जित करना चाहता था। स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त दीपक पुत्र जगदीश चन्द्र निवासी ग्राम फरमाना खास थाना महम, जिला रोहतक, हरियाणा। जिसके कब्जे से ७५ पेटी(३६०० पव्वे) अंग्रेजी शराब ऑफिसर बलू हरियाणा मार्का (कीमत लगभग ०६ लाख रूपये), ०१ गाडी छोटा हाथी नं० एचआर ४६ एफ ३७६२ (घटना में प्रयुक्त) बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनय शर्मा, उ.निरीक्षक सर्वेश शर्मा, संदीप कुमार, है. कां. दिनेश शर्मा, निति कुमार, कां. विनित कुमार, सोमवीर सिंह मौजूद रहे।

 

नशीले पदार्थ सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आगामी नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-२०२३ को सकुशल संपन्न कराने एवं अपराधियों के विरुद्ध एवं वारंटो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे धरपकड अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नई मंडी के पर्यवेक्षण व प्र०नि० विजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में उ०नि० गुरुवचन सिंह मय हेड कांस्टेबल कपिल कुमार, कांसटेबल अमित और विक्रम द्वारा अभियुक्त कयूम पुत्र अयूब निवासी ग्राम रखड़ी रथेड़ी थाना नई मंडी जनपद मुजफ्फरनगर को मय ०१ किग्राम गांजा के साथ ग्राम रथेडी चौराहा हाइवे के पास ग्राम नसीरपुर रोड से समय गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० गुरुवचन सिंह, हैड कां. कपिल कुमार, कां. अमित, विक्रम शामिल रहे।

 

सेवानिवृत्त पर दी विदाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले उ०नि० श्री योगवीर सिंह के लिए पुलिस लाइन सभागार कक्ष मे विदाई समारोह का किया गया आयोजन, सेवानिवृत्त उ०नि० योगवीर सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए फूल माला पहनाकर व उपहार भेंट कर दी गयी विदाई।
उत्तर-प्रदेश पुलिस को अपनी सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए उ०नि० श्री योगवीर सिंह के लिए रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे उ०नि० श्री योगवीर सिंह को पुष्पमाला पहनायी गयी तथा कर्तव्यों के निर्वहन हेतु किये गये सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गयी। विदाई समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे उ०नि० श्री योगवीर सिंह को प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गयी। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी उ०नि० ना०पु० श्री योगवीर सिंह पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर।

 

जलसेवा का रेलवे स्टेशन पर हुआ शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) स्थानीय रेलवे स्टेशन पर प्रत्येक वर्ष गर्मियो मे की जाने वाली निःशुल्क जलसेवा से एक और जहां जनसेवा हो रही है। वहीं दूसरी और रेलवे स्टेशन पर सामाजिक संस्था शहीद भगत सिंह एकता मंच की और से यात्रियो के लिए की जाने वाली जल सेवा से जनपद का नाम देश प्रदेश मे मशहूर हो रहा है। जनपदवासियो के लिए यह बहुत ही गौरव का विषय है।
प्रत्येक वर्ष की भांति भी शहीद भगत सिंह एकता मंच द्वारा रेलवे स्टेशन पर निशुल्क तीन माह हेतु जलसेवा का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम मे अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

मन की बात कार्यक्रम को सुना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मन की बात कार्यक्रम के १०० वा संस्करण को वहलना मंडल के आवास विकास कालोनी बूथ नंबर १८ पर बूथ के सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ सुना। जिसमें राजकुमार उपाध्याय, महेश सैनी मंडल अध्यक्ष, मुकेश पंडित महामंत्री मंडल, भूपेंद्र प्रजापति मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा, शिवम भटनागर, राहुल, श्रीमती रेनू वर्मा आदि पार्टी के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

एंटोमोलाजिकल सर्वेलान्स का कार्य किया
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के अंतर्गत जिला मलेरिया अधिकारी, मुजफ्फरनगर की टीम ने ग्राम कुल्हेडी ब्लॉक चरथावल में एंटोमोलाजिकल सर्वेलान्स का कार्य किया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के अंतर्गत जिला मलेरिया अधिकारी, मुजफ्फरनगर की टीम ने ग्राम कुल्हेडी ब्लॉक चरथावल में एंटोमोलाजिकल सर्वेलान्स का कार्य किया। उक्त के दौरान जनसमुदाय को स्वास्थ्य शिक्षा दी गयी व अनावश्यक जल भरे पात्रों को खाली कराया गया। इसके अतिरिक्त संचारी रोगों से बचाव के लिए हैंड बिलों का वितरण किया गया तथा ज्वर रोगियों की रक्त पट्टिका बनायी गई।

 

संचारी रोगो से बचाव की दी जानकारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जैन कन्या इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर मे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत प्रार्थना सभा में सभी छात्राओं को संचारी रोगों के कारण एवं बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। शासन के निर्देशानुसार जैन कन्या इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर मे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत प्रार्थना सभा में सभी छात्राओं को संचारी रोगों के कारण एवं बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। इसी क्रम मे छात्राओ और शिक्षको को समाज के सभी जनमानस को इस रोग के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलायी गयी।

 

गोवंश संरक्षण के लिए दान को आगे आए कई प्रधान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रधान संगठन के जिला प्रभारी अशोक पुंडीर के नेतृत्व में कई ग्राम प्रधानों ने गौशालाओं में दान किया भूसा गोवंश संरक्षण के लिए डीएम व सीडीओ की अपील रंग ला रही है। कई प्रधानो ने विकासखण्ड पहुंचकर गोसेवा के लिए भुस दान किया।खण्ड विकास अधिकारी ने मदद करने वाले प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश सरंक्षण योजना के अंतर्गत गोवंश के लिए हरा चारा,भूसा आदि दान देने की अपील की जा रही है। कई प्रधानों ने चरथावल विकासखण्ड पहुंचकर प्रधान संगठन के जिला प्रभारी एवं अध्यक्ष ठाकुर अशोक पुण्डीर के नेतृत्व में खण्ड विकास अधिकारी रणजीत कुमार को भुसा करते हुए पत्र सौंपा चरथावल खण्ड विकास अधिकारी रणजीत कुमार ने बताया कि चरथावल विकासखण्ड के ग्राम बलवाखेड़ी के प्रधान ठाकुर अशोक पुण्डीर, बिरालसी प्रधान ठाकुर लोकेश पुण्डीर,अलीपुरा प्रधान कुशलपाल पुण्डीर ने विकासखण्ड पहुंचकर गोवंश के लिए भुसा दान किया।खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि इससे पूर्व भी कई प्रधानों द्वारा लगातार गौशाला में मदद की जा रही है।

 

जीरो से छह वर्ष के बच्चों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर ही बनेंगे आधार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  जिला पोषण समिति, जनपद स्तरीय कन्वर्जेन्स समिति, जिला निगरानी समिति की बैठक में आंगनबाडी केंद्रों पर बिजली कनेक्शन के निर्देश दिए गए। आंगनबाड़ी केंद्रों पर ही बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे।
विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया ने बैठक में कम प्रगति का कारण स्पष्ट करने के लिए कहा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर विद्युतीकरण के लिए झटपट पोर्टल पर आवेदन के निर्देश दिये गए। सबसे खराब कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं को स्पष्टिकरण जारी करने के निर्देश दिये गए। वजन मशीन की मांग पर जिला पंचायत राज अधिकारी को तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गए। समस्त ब्लॉक में प्रत्येक सक्रिय आधार किट से प्रतिदिन २०-२० आधार बनाने के निर्देश दिये गए। अवशेष पोषण वाटिका के निर्माण को समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को सहयोग करने के निर्देश दिए गए।
पोषण वाटिक मे सहजन एवं करोन्दा के पौधे भी लगाने के लिए कहा गया। शासन के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी केंद्र गोद लेने वाले अधिकारियों से प्रत्येक माह केंद्र भ्रमण कर निर्धारित प्रारूप पर सूचना उपलब्ध कराने एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप केंद्रों को आदर्श केंद्र बनाने को निर्देशित किया गया। समस्त पात्र लाभार्थियों को ड्राई राशन वितरण करने तथा लाभार्थियों की सूची ग्राम प्रधान के साथ पूर्व में ही तैयार करने के निर्देश भी दिए। बैठक में डीपीआरओ अनिल सिंह, बीएसएस शुभम शुक्ला, सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार, कार्यक्रम अधिकारी राजेश गोंड एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

प्रतियोगिता का हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वेजिटेबल ज्वेलरी एवं वेस्ट मैटेरियल से वस्तु निर्माण प्रतियोगिता में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। विभिन्न वस्तुओं के मॉडलों ने मनमोहा। शादी अथवा किसी समारोह में थाली में झूठा अन्न नहीं छोड़ने और पानी की बर्बादी पर अंकुश लगाने का संकल्प लिया गया।
शनिवार को रोटरी क्लब विशाल के तत्वावधान में कार्यक्रम कराया गया। वेस्ट मैटेरियल से उपयोगी वस्तु बनाने में मुक्ता वर्मा, अनुपमा सिंघल, अर्चना बंसल, मणि प्रभा जैन, रीनू गुप्ता, पूनम गुप्ता, सुधा गुप्ता, नीना गोयल, सुधा कुच्छल, प्रीति नारंग और वेजिटेबल ज्वैलरी में गजल, सुधा गुप्ता, देवबंद से रीनू गुप्त एवं छात्रा लब्धि जैन ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल ने सामूहिक रूप से प्रतिभागियों अव्वल घोषित किया। क्लब अध्यक्ष पवन गोयल ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। सीए संजय संगल, प्रियंका संगल और प्रवीण जैन, सीमा जैन ने विभिन्न गेम कराए। प्रतिभागियों को रानी गोयल और परीणा गर्ग से पुरस्कृत कराया। रेखा गोयल, कमल नीना गोयल, अजय डिंपल गुप्ता, आनंद मीना बंसल, संजय अलका कर्णवाल, सुरेश चंद, प्रमोद साधना गर्ग, प्रभा जैन, रविंद्र गर्ग, संजय जैन, अरुणा, उपेंद्र नीता बंसल आदि मौजूद रहे। अंत में सचिव मनोज गर्ग ने आगंतुकों का आभार जताया।

News

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 1 =