उत्तर प्रदेश

UP Election 2022: बेटी हो या बहू दोनों भाजपा में सुरक्षित- अनुराग ठाकुर

UP Election 2022: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव सहप्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए जितने काम किये हैं उतना काम किसी भी सरकार में नहीं हुआ है। भाजपा सरकार ने महिलाओं को स्वावलंबन, स्वाभिमान, सम्मान और सुरक्षा प्रदान की है। सपा नेताओं को भी पता है कि भाजपा सरकार में उनकी बहू बेटियां भी सुरक्षित हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी हो या मुलायम सिंह यादव की बहू यह उदाहरण सबके सामने है। दोनों ही भारतीय जनता पार्टी में अपने आप को सुरक्षित महसूस करती हैं। ठाकुर ने कहा कि मोदी और योगी के राज में उत्तर प्रदेश में हमारी 25 करोड़ की आबादी में मेरी माताएं-बहने, बहू-बेटियां भी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि महिला आज रात को भी बाहर निकल सकती है, काम पर जा सकती है सुरक्षित महसूस करती है, महिला को सुरक्षा और अधिकार देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। फर्क साफ है बहू और बेटी सब भारतीय जनता पार्टी में सुरक्षित हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में बहुत सारे एमएलए, एमएलसी, पूर्व विधायक समाजवादी पार्टी को और बाकी पार्टियों को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में आए हैं,जिनका हम स्वागत करते हैं, जिनसे भारतीय जनता पार्टी को ताकत मिलेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले 5 वर्षों में योगी की सरकार ने किस तरह से बहू-बेटी को सुरक्षा देने का काम किया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × one =