उत्तर प्रदेश

UP Election 2022: मंत्री सतीश महाना की सभा में अफरातफरी, छोड़ा सांड और अवारा गायों का एक झुंड

UP Election 2022 में इस बार अन्ना पशुओं यानि कि आवारा जानवर चुनावी मुद्दा बन चुके हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव इसके हमले में मौत पर मुआवजा देने का वादा भी कर चुके हैं। यह मुद्दा यूपी में बीजेपी को परेशान करता भी दिख रहा है। अब खबर है कि योगी के मंत्री सतीश महाना की सभा में सांड और अवारा गायों का एक झुंड अचानक से घुस आया। जिसके कारण वहां अफरा-तफरी मच गई।

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि सतीश महाना जनसभा को संबोधित कर रहे हैं, तभी अन्ना पशुओं का झुंड सभा में घुस गया। जिससे कार्यकर्ताओं के बीच अफरा-तफरी मच गई। खुद सतीश महाना भी कुछ देर के लिए रूक गए। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि कोई नहीं अच्छा हुआ कि गौ माता के दर्शन हो गए।

इसी बीच किसी कार्यकर्ता ने कहा कि यह जानबुझकर सभा में छोड़ा गया है। कार्यकर्ता की इस बात पर सतीश महाना ने कहा कि अगर इसमें साजिश है तो वो साजिश करने वालों को छोड़ेंगे नहीं।

मिली जानकरी के अनुसार योगी सरकार में उद्योग मंत्री बुधवार को सरसौल प्रखंड में प्रचार कर रहे थे। तभी ये घटना घटी। घटना के बाद मंत्री सतीश महाना ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हालांकि यह एक अच्छा संकेत है कि बैठक में गौ माता की उपस्थिति देखी गई, लेकिन अगर जानबूझकर किया गया था, तो जिम्मेदार लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा। बताया जा रहा है कि विरोधी पक्ष ने सभा में जानबुझकर इन अवारा पशुओं को छोड़ा था।

बता दें कि सतीश महाना को बीजेपी ने महाराजपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है। महाना इससे पहले कानपुर के ही कैंट क्षेत्र से पांच बार विधायक रह चुके हैं। इसके बाद वर्तमान सीट महाराजपुर से भी दो बार विजय हासिल कर चुके हैं। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20988 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 14 =