Muzaffarnagar News: विभिन्न थाना क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर किया फ्लैगमार्च
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। क्षेत्राधिकारी जानसठ द्वारा केन्द्रीय पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र जानसठ के संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च करते हुए लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से निडर होकर शांतिपूर्ण मतदान करने, आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की गयी साथ ही अराजकता/माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की चेतावनी भी दी गयी
विधानसभा निर्वाचन-२०२२ को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु थानाध्यक्ष तितावी, मुकेश सोलंकी द्वारा केन्द्रीय पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र तितावी के संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च करते हुए लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से निडर होकर शांतिपूर्ण मतदान करने, आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की गयी साथ ही अराजकता/माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की चेतावनी भी दी गयी। चुनाव में किसी भी प्रकार की कोई गडबडी अथवा माहौल खराब न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन गांवों व शहरों में लगातार फ्लैग मार्च निकालकर जहां लोगों को मतदान के दौरान सुरक्षा का अहसास करा रहा है।
वहीं, असामाजिक तत्वों को भी कडी चेतावनी दी जा रही है। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से निडर होकर शांतिपूर्ण मतदान करने, आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की गयी।
मतदान के दौरान कोई भी लड़ाई झगड़ा नहीं करेगा, या कोई भी वोट डालने के लिए किसी पर दबाव नहीं बनाएगा। अगर कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद में कानून व्यवस्था सुद्रढ रखने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारामुख्य बाजारो, भीड भाड वाले स्थान, शराब की दुकाने आदि स्थानों पर पैदल गस्त व चेकिंग की जा रही है। कोविड-१९ के नियमो का भी पालन कराया जा रहा है।
वांछित पकड़ा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 देवपाल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त गौरव वाल्मिकी पुत्र बृहमपाल निवासी वाल्मिकी वस्ती खाताखेडी रेलवे फाटक के पास कस्वा इकबालपुर थाना झबरेडा जनपद हरिद्वार, उत्तराखण्ड को शिवचौक के पास से गिरफ्तार किया।
जेबकतरे दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से एक पर्स जिसमें 625 रूपये की नकदी बरामद की। थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 पवन कुमार द्वारा अभियुक्त कल्लन उर्फ अरशद पुत्र नसीम निवासी मौ0 जाटान कस्वा व थाना पुरकाजी जनपद मु0नगर को मौ0 दक्षिणी चमारान से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया हुआ 01 पर्स जिसमें 625 रूपये को बरामद किया गया। अभियोग की विवेचना उ0नि0 श्री पवन कुमार द्वारा की जा रही है।
तमंचा, कारतूस सहित शातिर पकड़ा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)शातिर को तमंचा, कारतूस सहित गिरफ्तार किया। थाना जानसठ पर नियुक्त उि0न0 गजेन्द्र िंसह द्वारा अभियुक्त शहनवाज पुत्र अब्दुल हकीम निवासी मौ0 बेरियान कस्वा व थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को ढासरी गेट के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया।
चाकू सहित पकड़ा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) चाकू सहित पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया। थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा प्रमोद पुत्र महेन्द्र निवासी पडला थाना दोघट जनपद बागपत को करबला गेट के सामने से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू, रजाई, बैटरी, 01 डिब्बा, 02 धार्मिक किताबें बरामद की गई।

