उत्तर प्रदेश

UP Election 2022: कांग्रेस ने बहू को दिया टिकट तो बेटी नाराज- राजपुर राजघराने के घोरावल सीट से तीन दावेदार

UP Election 2022: Sonbhadra की घोरावल विधानसभा सीट पर टिकट को लेकर यहां के राजपुर राजघराने में घमासान मच गया है. इस सीट के लिए इस परिवार से तीन दावेदार मैदान में ताल ठोक रहे हैं. इनमें महाराज की बेटी दीक्षा सिंह, बहू बिंदेश्वरी सिंह राठौर और भतीजे देवांश ब्रम्ह शाह तीनों टिकट के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं. कांग्रेस से रॉयल फैमिली की बेटी राजकुमारी दीक्षा कुमारी और बहू बिंदेश्वरी सिंह राठौर दावा कर रही थी लेकिन कांग्रेस ने बेटी का टिकट काटकर बहू को दे दिया, जिससे दीक्षा कुमारी नाराज हो गईं वहीं महाराज के भतीजे बीजेपी से दावेदारी कर रहे हैं. 

Sonbhadra में आने वाली 4 विधानसभा सीटों में से तीन पर कांग्रेस उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है. घोरावल सीट पर कांग्रेस ने राज घराने की बहू को टिकट दिया है, जिससे राजघराने के परिवार के अन्य सदस्य नाराज हो गए है और प्रियंका गांधी पर परिवार में लड़ाई करवाने का आरोप लगा कर पार्टी को सबक सिखाने की बात कर रहे हैं.

कांग्रेस ने जैसे ही टिकट का एलान किया Sonbhadra  राजघराने में आपसी विरोध के स्वर उठने लगे. राजकुमारी दीक्षा कुमारी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे जल्द ही चुनावी मैदान में उतरेगी. लेकिन जब उनसे किस पार्टी से टिकट लेंगी तो सिर्फ इतना ही कहा कि उसके लिए इंतजार करें. कांग्रेस ने गलत किया है हमारे पिता जी और हम पूरे परिवार के लोग कांग्रेस में सदैव रहे है.

पर प्रियंका गांधी का जो स्लोगन है “बेटी हूं, लड़ सकती हूं ” वो स्लोगन हमारे घर मे ही फिट कर दिया. मेरे परिवार के मुखिया पिता जी है पिता जी के बगैर इजाजत के बहू को टिकट देकर हमारे घर में कांग्रेस ने आग लगने का काम कर दिया है.  बिंदेश्वरी सिंह हमारी भाभी है अगर भाभी बन कर रहेगी तो सिर आंखों पर है अगर कांग्रेस प्रत्याशी बनकर आएगी तो हमारे पिता जी का प्लेटफॉर्म उन्हें इस्तेमाल नही करने दिया जाएगा. 

राज घराने के राजकुमार देवांश ब्रम्ह शाह ने भाजपा से टिकट की दावेदारी की है और पिछले छह महीने से अपना प्रचार प्रसार कर रहे है. देवांश ने कहा हम लगातार भाजपा से जुड़े रहे है हमारे पिता भी पुराने जनसंघ से जुड़े रहे है. अभी भाजपा का टिकट फाइनल नही हुआ है अगर भाजपा हमें मौका देगी तो हम जरूर चुनाव लड़ेंगे.

दीक्षा कुमारी ने कहा कि भाभी का राजनीति में आने का फैसला उनके अकेले का था, परिवार की रजामंदी नहीं थी, लिहाजा उनसे कोई मतलब नहीं है. कांग्रेस नेताओं ने धोखा दिया है.  प्रियंका गांधी ने जानबूझकर हमारे घर मे लड़ाई लड़वाने का काम किया है. हम लोग कांगेस को सबक सिखाने का काम करेंगे.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − seven =