Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में युवक की हत्या के बाद जमकर हंगामा, ग्रामीणों ने नहीं उठाने दी लाश

मुजफ्फरनगर। जनपद के बुढाना थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा में आज सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया और जमकर हंगामा किया।

सूचना पर सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुचे। परिजनों का आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद भी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी।जानकारी के मुताबिक बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा में सोमवार को शाहरुख पुत्र मिलूदीन अचानक गायब हो गया था।

वहीं मंगलवार सुबह शाहरुख का शव गांव के बाहर गड्ढे में पड़ा मिला। उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। 

घटना की सूचना मिलते ही सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उत्तेजित ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। ग्रामीणों का कहना है कि तीन माह पहले भी शाहरुख की हत्या का प्रयास किया गया था।

घटना की तहरीर पुलिस को दी गई थी। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस कार्रवाई करती तो उसकी जान बच सकती थी। ग्रामीण एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे। इस मामले को लेकर घंटों हंगामा चलता रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + one =