मुजफ्फरनगर में नगर विकास मंत्री ने किया 24 करोड के 128 विकास कार्यों का शिलान्यास
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा प्रदेश के समग्र विकास एवं आमजन के कल्याण हेतु विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। जिनसे पात्र व्यक्ति लाभान्वित हो रहे हैं। सरकार द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यो से प्रदेश का कायाकल्प हुआ है। प्रदेश के सभी नगर निकाय एवं नगर निगमों में हुए विकास कार्य अपने आप मे एक रिकार्ड हैं। प्रदेश मे इतने विकास कार्य शायद ही किसी अन्य सरकार द्वारा कराये गए हों।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार में ेविकास करोडों रूपये के विकास कार्यो एवं लोकार्पण कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पधारे उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं नगरीय रोजगार उन्मूलन मंत्री आशुतोष टण्डन गोपाल जी ने जिला पंचायत सभागार मे आयोजित कार्यक्रम के पश्चात नगर क्षेत्र मे विभिन्न स्थानों पर कराये जा रहे 74 कार्य अंकन करीब 7 करोड 46 लाख 28 हजार एवं कार्य अंकन 5 करोड 57 लाख 93 हजार रूपये के विभिन्न निर्माण कार्य का शिलान्यास लोकार्पण करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए।
नगर विकास एवं नगरीय रोजगार उन्मूलन मंत्री आशुतोष टण्डन गोपाल जी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी निकायों मे विकास कराने का प्राथमिकता से लिया जा रहा है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशो के अनुपालन मे प्रदेश के समग्र विकास को प्राथमिकता के रूप मे लिया है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन गोपाल जी,ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार मे एक और जहां कानून व्यवस्था सुदृढ हुई है। वहीं दूसरी और योगी सरकार द्वारा माफियाओं पर शिकंजा कसा जा रहा है। प्रदेश में अपराध समाप्त हुआ है। उन्होने कहा कि मै जब विभिन्न जनपदों/स्थानो पर जाता हू तो देखता हूॅं, कि पिछली सरकार मे सडकों की क्या स्थिती थी।
आज प्रदेश की सभी सडके बन चुकी है। इतना ही नही प्रदेश के पूर्वांचल मे 350 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे का निर्माण,इसके अलावा बनारस से गोरखपुर तथा बंदेलखण्ड मे 80-80 किलोमीटर के दो हाईवे बन कर तैयार हो हुए है। भारत का सबसे बडा हाईवे मेरठ एक्सप्रेस वे बनाया जा रहा है। इस प्रकार प्रदेश की सडकों मे सुधार होने के साथ विभिन्न एक्सप्रेस वे एवं नगर र निगमो व नगर निकायो में कायाकल्प हुआ है। इन सभी कार्यो को जनता द्वारा सराहा जा रहा है।
आज सुबह मुजफ्फरनगर दौरे पर पहुंचे योगी सरकार के नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन का भाजपाईयों द्वारा मेरठ रोड स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पर बुके भेंट कर स्वागत किया गया। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल,अचिन्त मित्तल,संजय गर्ग,विशाल गर्ग सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियो ने बुके भेंट कर नगर विकास मंत्री का स्वागत किया। जिसके पश्चात नगरपालिका पहुंचे जहां उन्होने पीएम निधी से 10,000 रूपये प्राप्त करने वाले स्ट्राइक वेन्डर्स से भी मुलाकात की।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल, पालिका के प्रभारी अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिह, ई.ओ.पालिका,स्टैनो गोपाल त्यागी, टी.ओ. आदि अधिकारियों ने बुके भेंट कर स्वागत किया। नगर पालिका से जिला पंचायत सभागार पहुंचे नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन का जिला पंचायत सभागार मे अधिकारियों एवं पार्टी नेताओं द्वारा बुके भेंट कर स्वागत किया गया।
इस दौरान उन्होने नगर के विकास कार्यो हेतु करोडों रूपये के विकास कार्यो का लोकार्पण/शिलान्यास किया तथा प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली एवं प्रदेश के समग्र विकास के लिए सरकार की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,बुढाना विधायक उमेश मलिक, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला आदि ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में जिंप अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सतपाल सिंह पाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, विशाल गर्ग, पंकज माहेश्वरी, सभासद विकास गुप्ता, सुनील तायल, वैभव त्यागी आदि मौजूद रहे।

