Urmila Matondkar ने ‘रंगीला’ के गाने में पहनी थी जैकी श्रॉफ की गंजी
हाल ही में Urmila Matondkar एक कॉमेडी शो में पहुंची थीं और जहां उन्होंने इस फिल्म से जुड़े कई मजेदार किस्से सभी के साथ शेयर किए हैं. उर्मिला ने फिल्म के फेमस गाने तन्हा-तन्हा के बारे में बात करते हुए कहा कि, कोई नहीं जानता लेकिन मैंने “रंगीला” के “तन्हा-तन्हा” गाने में जैकी श्रॉफ की गंजी पहनी हुई थी और सच कहूं तो ये काफी मजेदार था.
इसके सीक्वेंस को काफी अनोखा और ताजगी भरा दिखाना था और हमसे ये कहा गया था कि सोच विचारकर और रिसर्च करके चीजें करने की जरूरत नहीं है. हमें सब नैचुरल दिखना था.
उर्मिला ने कहा , हमें हमारे कॉस्ट्यूम्स के बारे में बताया जा रहा था, तब जैकी श्रॉफ मुझसे अपनी गंजी पहनने के लिए कहते हैं. मैं थोड़ी झिझक रही थी, लेकिन फिर मैं आगे बढ़ी और फिर सब कुछ भगवान के हाथ में छोड़ दिया. फिर जब फिल्म रिलीज हुई चो मुझे काफी सराहा गया और ढेर सारा प्यार मिला.
पिछले साल फिल्म कैम्पियन से बात करते हुए राम गोपाल वर्मा ने खुलासा किया था कि ‘लोकेशन पर मैंने कहा मुझे कुछ अलग तरह का चाहिए. जो वो पहन रही थी वो सही नहीं लग रहा था. तब जैकी श्रॉफ कहते हैं “अरे मेरा टीशर्ट पहन ना बीड़ू“. इसके बाद उन्होंने अपनी टीशर्ट उर्मिला को दे दी. इस तरह जैकी श्रॉफ को कॉस्ट्यूम का क्रेडिट जाता है.‘

