फिल्मी चक्कर

Urvashi Rautela ने ऊंची बिल्डिंग से किया खतरनाक स्टंट, Watch Video

Urvashi Rautela आए दिन अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. उर्वशी की खास बात ये है कि वह अपने फैंस को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जानकारी देती रहती हैं जिसकी वजह से फैंस उनसे हमेशा जुड़े रहते हैं. उर्वशी के इंस्टाग्राम पर 45 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं. जिसकी खुशी उन्होंने सोशल मीडिया पर जाहिर की है और एक खतरनाक स्टंट किया है. जिसका वीडियो उन्होंने शेयर किया है.

Urvashi Rautela ने 45 मिलियन फॉलोअर्स होने के बाद खतरनाक स्टंट करके इसका सेलिब्रेशन किया है. वीडियो में वह दुनिया के टॉप से स्लाइड करती नजर आ रही हैं.  ये ग्लास बॉटम स्लाइड है जो कि दुबई में स्थित है. इस स्लाइड के दरिए पूरे दुबई  का नजारा देखा जा सकता है. वीडियो में उर्वशी काफी खुश नजर आ रही हैं. कांच के फ्रेम में स्लाइड करते हुए वह जरा भी डरी हुई नजर नहीं आ रही हैं.

Urvashi Rautela ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा-ओएमजी 45 मिलियन. दुनिया के टॉप से स्लाइड कर रही हूं. आई लव यू.  ग्लास बॉटम स्लाइड में जश्न मना रही हूं. उर्वशी का ये वीडियो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. इस वीडियो को 7 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. उर्वशी के फैंस खुद को कमेंट करने से भी नहीं रोक पा रहे हैं. 

Urvashi Rautela जल्द ही रणदीप हुड्डा(Randeep hooda) के साथ वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश में नजर आने वाली हैं. उनके पास इस समय प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है. वह बॉलीवुड के साथ तेलुगु फिल्मों में भी जल्द नजर आने वाली हैं. वह द लीजेंड से तेलुगु इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं. ये एक बिग बजट फिल्म है. इसके साथ ही वह फिल्म ब्लैक रोज में नजर आएंगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − one =