उत्तर प्रदेश

UP Election2022: सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव मौर्य किस सीट से लड़ेंगे चुनाव, Mayawati का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगी चुनाव

UP Election2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी हो चुकी है. वहीं बीजेपी ने भी आज अपने प्रत्याशीयों के नामों की घोषणा कर दी है. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ अरुण सिंह व अनिल बलूनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आज उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. 

प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरु करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत की प्रजातंत्र के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ मतदाता आने वाले दो महीनों में अपनी  अभियक्ति व्यक्त करेंगे. हमारा प्रजातंत्र और मजबूत होगा हमारे प्रजातंत्र की विजय सुनिश्चित है. उत्तर प्रदेश चुनाव की पहले और दूसरे चरण के नामों की घोषणा होगी. 

प्रदेश में सबसे ज़्यादा गरीबों का मकान बना: UP Election2022

 सरकार के विकास कार्यों पर उन्होंने कहा कि  उत्तर प्रदेश में सबसे ज़्यादा गरीबों का मकान बना, नल में घर तक पानी पहुँचा. गरीबों को कोरोना काल में मुफ्त में अनाज केंद्र और राज्य सरकार ने दिया,योगी जी की सरकार ने गुंडाराज और दंगाइयों पर नकेल कसा . आज उत्तर प्रदेश में नई उमंग आशा की लहर दिख रही है.

सीएम Yogi और मौर्य- सीट का हुआ एलान: UP Election2022

धर्मेंद्र प्रधान ने पहले चरण के उम्मीदवारो की घोषणा करते हुए 58 सीटो में से 57 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया.  साथ में दूसरे चरण की 48 सीट के उम्मीदवारों के  नाम की घोषणा भी की. इसी के सआथ  आज सीएम और डिप्टी सीएम केशव मौर्य के सीट का एलान भी कर दिया गया. बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर व केशव प्रसाद मौर्य कौशाम्बी की सिराथू सीट से चुनाव लड़ेंगे. 

 गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव 7 चरणों में कराया जा रहा है. पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी, तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी, चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी, पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी, छठे चरण का मतदान 3 मार्च और 7वें व अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को होगा.

UP Election2022: बसपा सुप्रीमो मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने जन्मदिन के मौके पर बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने यूपी विधानसभा 2022 में चुनाव न लड़ने का फैसला किया है. प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने खुद चुनाव न लड़कर पार्टी को जिताने की बात कही है. वहीं, इस मौके पर उन्होंने जन्मदिन की बधाई देने वालों का भी शुक्रिया किया है

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 16 =