फिल्मी चक्कर

Urvashi Rautela का गुम हुआ 24 कैरेट गोल्ड iPhone चोर ने भेजा मेल

Urvashi Rautela 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में भारत-पाकिस्तान का वर्ल्ड कप मैच खेला गया. इस मैच को देखने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी पहुंची थी. उन्होंने स्टेडियम में मैच को खूब एंजॉय किया.Urvashi Rautela तब झटका लगा, जब उन्हें पता चला कि उनका 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड आईफोन खो गया है. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल मदद की अपील की और कहा कि जिसे भी फोन मिला है, वह कृपया लौटा दें.

एक्ट्रेस ने इसको लेकर 15 अक्टूबर, 2023 को पुलिस शिकायत भी दर्ज करवाई थी. अब उर्वशी रौतेला ने गुम हुए फोन को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. उन्होंने बताया है कि उन्हें एक व्यक्ति से ईमेल आया है, जिसने दावा करता है कि उनका चोरी हुआ आईफोन उसके पास है. एक्ट्रेस ने इस मेल का स्क्रीनशॉर्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया.

ईमेल में लिखा था, “आपका फोन मेरे पास है. अगर आप इसे चाहते हैं, तो आपको मेरे भाई को कैंसर से बचाने में मेरी मदद करनी होगी.” उर्वशी ने पोस्ट पर थंप्स-अप का इमोजी डाला. जिसके बाद कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस जरूर उस व्यक्ति की मदद करेंगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21221 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 14 =