Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन की बैठक: पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य गठन की मांग

मुजफ्फरनगर। उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि साऊथ सिविल लाईन मुजफ्फरनगर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह की अध्यक्षता मे संगठन के पदाधीकारियों की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक मे दिनाक २३ जून २०२१पश्चिम उत्तम प्रदेश के २१ जनपदो मे जिलाधिकारी/उपजिलाधिकारियो के माध्यम से प्रधानमन्त्री भारत सरकार के नाम पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य गठन की मांग को लेकर ज्ञापन सोपने की कार्ययोजना तैयार कर प्रत्येक जिले के पदाधिकारियों निर्देशित किया गया।

सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्ष लगाएं जल बचाएं मुहिम के प्रोत्साहन के लिए जिलाधिकारी/उपजिलाधिकारियो को एक पौधा भेंट करे। कोरोना के खतरे को ध्यान मे रखते कार्यकर्ता मास्क पहन,सोशलडिस्टेन्सिग का पालन करते हुए जनसामन्य को घर घर जाकर लोगो को अलग राज्य निर्माण अभियान से जुडने हेतु प्रेरित करें।

जनसामान्य के सहयोग से ही हम अपने मकसद मे कामयाब हो सकते है। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव संजीव मलिक मासूम ने कहा कि कोरोना बीमारी कम होने के बाद मुजफ्फरगर, मेरठ,मथुरा,मुरादाबाद मे बडी पंचाय त आयोजित की जाएं।

राष्ट्रीय संगठन सचिव हाजी वारिस ने कहा कि जिस हिसाब से संगठन का कारवां निरन्तर बढ रहा है हम अपने मकसद मे अवश्य कामयाब होंगे। बैठक मे जिलाध्यक्ष शहजाद राना, नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा,जिला प्रभारी इमरान राव, सतेन्द्र राठी जिला महासचिव,जिलाध्यक्ष यूथ विंग, मनीष कुमार, रकम गुर्जर, संजीव कुमार,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह अमित कुमार गुर्जर बागपत,नवीन त्यागी ,मा कपिल गुर्जर आदि ने भाग लिया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + five =