पायलट क्लस्टर प्रोजेक्ट के तहत युवक-युवतियो ने कोरोना का टीका लगवाया
मुजफ्फरनगर। जनपद में स्वास्थ्य विभाग लगातार करोना से बचाव के लिए टीकाकरण लक्ष्य को बढ़ाते हुए हर नागरिक के घर के पास तक टीकाकरण की पहुंच सुनिश्चित कर रहा है। आज दूसरे दिन मंगलवार को भी पायलट कलसटर प्रोजेक्ट के अंतर्गत टीकाकरण के महा अभियान में गांधी कॉलोनी द्वारकापुरी क्षेत्र में १८ साल से अधिक उम्र के हजारों युवक-युवतियों व आम नागरिको ने दोपहर तक ही वैक्सीनेशन लगवा कर करोना से मात देने की टीकाकरण मुहिम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
युवाओं ने सरकार, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग वह जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोगों की टीकाकरण के महाअभियान कराने के लिए प्रशंसा की। इस दौरान युवा कई युवा टीकाकरण के बाद टीकाकरण कार्ड दिखाते हुए बेहद खुश नजर आए।
जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने अपने कलस्टर महा अभियान में (पायलट प्रोजेक्ट) के अंतर्गत गांधी कॉलोनी के गांधी वाटिका, बरात घर पचेंडा रोड, गुरुद्वारा गली नंबर १० गांधी कॉलोनी, गुरु गोविंद सिंह स्कूल गांधी कॉलोनी, देवोंपम किड्स स्कूल लिंक रोड द्वारकापुरी ,ए एस जे मॉल द्वारकापुरी मोड में गत दिवस से बड़े पैमाने पर टीकाकरण शुरू करा दिया है।
और इसका लाभ यहां के रहने वाले स्थानीय नागरिक वह युवक युवतियां व ले रहे हैं । जिनकी उम्र १८ साल से अधिक है यहां पर द्वारकापुरी और गांधी गांधी कॉलोनी के नागरिकों टीका लगाने के लिए वरीयता में रखा गया है। दूसरे दिन मंगलवार को भी इस क्षेत्र के निवासियों ने यहां दोपहर तक ही टीकाकरण मे बढचढ कर भाग लिया ।
इन सभी छह सेंटरों पर हजारों युवक युवती आम नागरिकों ने टीकाकरण करा कर करोना से मात देने की मुहिम का अपने आप को हिस्सा बनाया। इस दौरान नागरिकों ने स्वास्थ्य विभाग जिला प्रशासन गणमान्य व्यक्तियों समाजसेवियों इन छह कैंपों में समस्त सुविधाएं प्रदान करा रहे समस्त संगठनों उनके कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० महावीर सिह फोजदार ने बताया कि जगह-जगह कोरोना टीका करण कैंप करा कर लोगों की भागीदारी बढ़ाई जा रही है जिससे कि हर नागरिक तक टीकाकरण की पहुंच हो जाए और आने वाले समय में सभी लोगों को टीका लगाने के लिए इसी तरह बडे स्तर पर टीकाकरण कराने की योजना स्वास्थ्य विभाग तैयार कर रहा है
उन्होंने बताया कि स्वास्थय विभाग की टीमें लगातार जी तोड मेहनत कर रही है। जिससे की जिले मे टीककरण का लक्ष्य नागरिक हित मे अच्छा हो। आज भी स्वास्थय विभाग के अधिकारीयों ने टीकाकरण कैम्पो मे पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।
सी० एम० ओ० डा० महावीर सिह फोजदार व डा०गीतांजलि वर्मा व प्रदीप शर्मा ने जगह जगह आम नागरिको व टीकाकरण टीमों से संवाद कर सभी व्यवस्थाओं पर निगरानी रखी।

